Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

21 साल पुराने सपा कार्यालय पर गरजा बुलडोजर, मिनटों में मलबे में बदली इमारत

Bulldozers roared at the SP district office.

Bulldozers roared at the SP district office.

सीतापुर जिले में टाउन हॉल परिसर स्थित समाजवादी पार्टी (SP) के जिला कार्यालय पर सोमवार को प्रशासन का हंटर चला है। भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पहुंचे चार बुलडोजरों (Bulldozer) ने सपा के इस दफ्तर को पूरी तरह से जमींदोज कर मलबे में तब्दील कर दिया। इस अचानक हुई बड़ी कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में काफी समय तक अफरातफरी का माहौल बना रहा और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी का यह जिला कार्यालय पिछले 21 वर्षों से इसी परिसर से संचालित किया जा रहा था। हालांकि, हाल ही में जिलाधिकारी (डीएम) कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए टाउन हॉल परिसर की इस जमीन को राज्य सरकार के अधीन (निहितीकरण) करने का आदेश जारी किया था। कोर्ट के इसी आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने आज यह सख्त कदम उठाया।

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, यह पूरी जमीन सरकारी थी और बेहद बेशकीमती है। इस मूल्यवान सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए प्रशासन की ओर से काफी समय से कानूनी प्रक्रियाएं और तैयारियां चल रही थीं।

प्रशासन ने परिसर को खाली करने के लिए सपा पदाधिकारियों को पहले भी कई बार आधिकारिक नोटिस और सख्त निर्देश जारी किए थे। जब तय समय सीमा के भीतर इस कार्यालय को खाली नहीं किया गया, तो आखिरकार प्रशासन ने बुलडोजर (Bulldozer) चलाकर पूरी अवैध इमारत को ध्वस्त कर दिया।

Exit mobile version