Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पड़ोसियों को फंसाने के लिए वादी के बेटे ने मारी थी गोली, गिरफ्तार

arrested

arrested

बागपत। जिले के बड़ौत के लुहारी गांव में गोली कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वादी के बेटे ने ही पड़ोसियों को फंसाने के लिए अपने भाई और एक पड़ोसी को गोली मारी थी। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।

बागपत जिले के लुहारी गांव में शुक्रवार की शाम को पेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में मनोज पुत्र सुरेश और सुभाष पुत्र विजय गोली लगने से घायल हो गए थे। इस मामले में सुरेश ने गांव के ही विजय, सोहन व कर्ण सिंह को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला संदिग्ध दिखाई दिया। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि जांच में नामजदगी गलत पाई गई। वादी सुरेश के दूसरे बेटे प्रवीण ने ही दोनों को गोली मारी थी और पड़ोसियों को फंसाने का प्लान बनाकर गलत नामजदगी लिखाई थी। पुलिस ने प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

Exit mobile version