Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जदयू नेता के बेटे पर बरसाई गोलियां, पूर्णिया मचा हड़कंप

Student opens fire at school near Bangkok

Student opens fire at school near Bangkok

बिहार के पूर्णिया जिले में मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक पर गुरुवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी (Bullets) कर दी। इस हमले में जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता अमरेंद्र कुशवाहा और नगर निगम वार्ड-24 की पार्षद राखी देवी के बेटे शुभम कुशवाहा तथा उन्हें बचाने आए उनके मामा सागर कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुभम अपने मामा के साथ चाय की दुकान पर दोस्तों से बात करने के बाद जैसे ही अपनी कार से आगे बढ़ने लगा, अपराधियों ने कार को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। शुभम और उनके मामा दोनों को तीन-तीन गोलियां लगी हैं और उनकी कार में भी तोड़फोड़ की गई है। दोनों घायलों को आनन-फानन में कसबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना के पीछे की वजह तीन दिन पहले हुए एक विवाद से जोड़कर देखी जा रही है। पुलिस की शुरुआती पड़ताल के मुताबिक, घर की दीवार के पास गाड़ी पार्क करने को लेकर शुभम का पड़ोसी सन्नी सरदार और सन्नी मंडल से विवाद हुआ था, जिस दौरान शुभम ने उन पर स्मैक तस्करी के आरोप लगाए थे।

घायल के पिता अमरेंद्र कुशवाहा ने भी आरोप लगाया है कि इलाका स्मैक तस्करी का अड्डा बनता जा रहा है और उनकी पार्षद पत्नी द्वारा इसका विरोध किए जाने के कारण ही ‘स्मैक माफिया’ ने उनके इकलौते बेटे पर जानलेवा हमला करवाया है।

वहीं पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने भी इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल, मरंगा थाना पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Exit mobile version