• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत-नेपाल बार्डर पर चली गोलियां, एक की मौत, दो घायल

Writer D by Writer D
19/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, महाराजगंज
0
indo-nepal border

indo-nepal border

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंडो नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 499/4 के निकट धोबहा नाला चेक पोस्ट पर तैनात नेपाली सशत्र पुलिस और तीन युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद दोनों के बीच बात बढ़ गई। जिसे लेकर सशत्र पुलिस बल और युवक आमने सामने हो गए। उसके बाद पुलिस बल ने युवकों पर लाठी चार्ज कर दी।

इस दौरान दो युवक घायल हो गए। उसके बाद भी दोनों के बीच मामला शांत नहीं हुआ तो कई राउंड हवाई फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक को गोली लगी। गोली लगने के बाद घायल युवक जमीन पर गिर पड़ा। युवक को जमीन पर गिरते देख नेपाल पुलिस मौके से चली गई। उसके बाद घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से नेपाल के बुटवल अस्पताल ले जाया जा रहा था और उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

नेपाल राष्ट्र के नवलपरासी जिला के प्रतापपुर सुस्ता गांव पालिका छह अंतर्गत कठहवा निवासी बच्चा, बेचू, मन्नू ने बताया कि कठहवा गांव निवासी अविनाश  (21) अपने दो साथी बहादुर राजभर (22) निवासी बनकटी के टोला मियां और बबलू (23) के साथ इंडो नेपाल बॉर्डर के पगडंडी  से भारत सीमा क्षेत्र के बहुआर बाजार दवा लेने गया था। वहां से तीनों दवा लेकर वापस घर लौट रहे थे।

पूर्व आईएएस शत्रुघ्न सिंह बने सीएम तीरथ सिंह रावत के मुख्य सलाहकार

अभी वह बॉर्डर के पिलर संख्या 499/4 के निकट धोबहा नाला चेक पोस्ट के निकट पहुंचे ही थे। इसी बीच नेपाली सशत्र पुलिस जवानों की नजर उन पर पड़ी तो जवानों ने उनको रोक लिया और वे उलझ गए। आरोप है कि उसके बाद जवानों ने बहादुर राजभर और बबलू को लाठी से मारकर घायल कर दिया।  अविनाश ने मौके से भागने का प्रयास किया तो जवानों ने गोली मार दी, जिसमें अविनाश को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

वहीं नेपाली सशत्र पुलिस बल के उप निरीक्षक राजकुंवर ने कहा कि युवकों द्वारा भारत से दवा लेकर आने की बात गलत है। पुरानी रंजिश को लेकर करीब आधा दर्जन की संख्या में युवकों ने चेक पोस्ट पर तैनात सशत्र पुलिस के जवानों को घेर लिया गया था। पुलिस जवानों द्वारा काफी समझाने के बाद भी युवक नहीं माने। तो जवानों ने अपनी सुरक्षा में पांच राउंड हवाई फायर किए। उसके बाद भी युवक जवानों को घेरे रखा। जिसके चलते फायरिंग में एक युवक की जांघ पर गोली अनजाने में लग गई। लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। जवान सीमा की सुरक्षा में सतर्क हैं।

नौसेना के रेस्क्यू ऑपरेशन में 14 कर्मचारियों के शव बरामद, लापता लोगों की तलाश

इस संबंध में भारतीय सीमा क्षेत्र में तैनात झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी एसआई अंशुल कुमार ने कहा कि मामलें की जानकारी है। पूरा मामला नेपाल राष्ट्र का है। बॉर्डर पर गोलियों की आवाज सुन शांति व्यवस्था के लिए बॉर्डर जवान मौजूद किए गए हैं। वहीं क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय सीमा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनीं हुई है। गोली से युवक की मौत का मामला नेपाल राष्ट्र का है।

Tags: crime newsIndo Nepal Border
Previous Post

पूर्व आईएएस शत्रुघ्न सिंह बने सीएम तीरथ सिंह रावत के मुख्य सलाहकार

Next Post

कोरोना महामारी से निराश्रित हुए बच्चे राज्य की संपत्ति : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Bedroom
Main Slider

ऐसे सजाये अपना बेडरूम, पूरे दिन की थकान होगी उड़न छू

15/02/2026
खाना-खजाना

महाशिवरात्रि पर खाएं चटपटी व्रत के आटे की टिक्की, देखें रेसिपी

15/02/2026
Mahashivratri
Main Slider

भोले बाबा को बेहद प्रिय हैं ये चीजें, महाशिवरात्रि पर लगाएं इनका भोग

15/02/2026
Shivling
धर्म

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते समय इन बातों का रखें ध्यान

15/02/2026
Potato Tuk Chaat
खाना-खजाना

महाशिवरात्रि के व्रत में बनाएं चटपटी चाट, रोज होगी बनाने की डिमांड

15/02/2026
Next Post
cm yogi

कोरोना महामारी से निराश्रित हुए बच्चे राज्य की संपत्ति : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

राम मंदिर निर्माण

आई राम मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी, गर्भगृह पर पहले पिलर की खुदाई का काम शुरू

11/09/2020
वेट लॉस डाइट

वजन कम करेगा ये इस गोभी का सूप, देखें रेसिपी

15/07/2025
Yamunotri Highway Accident

श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्राली व डंपर की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत

16/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version