Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दबंगों ने किया पुलिस टीम पर पथराव, दरोगा समेत दो घायल

UP Police SI Exam

UP Police SI Exam

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को दोपहर बाद बलदेव कस्बे में अवैध शराब बेचने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने अवैध शराब बेचने का विरोध किया। तभी कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।

इसमें एक दारोगा और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम पर पथराव करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि कस्बे में अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पूर्व प्रधान के बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर नौकर ने लगाई फांसी

एसपी देहात श्रीचंद ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि बलदेव कस्बे में अवैध शराब बिकने की सूचना पुलिस टीम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं।

पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version