• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डकैत डर की ही भाषा समझते हैं, जब तक डर नहीं होगा-तब तक घटनाएं नहीं रुकेंगी

पूरा माल बरामद होने पर बोले सराफा व्यापारी- सीएम योगी के नेतृत्व में दिख रहा पुलिस अधिकारियों का इकबाल

Writer D by Writer D
12/09/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Bullion Traders

Bullion Traders

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जीरो टॉलरेंस की प्रतिबद्धता दोहराई है। सुल्तानपुर डकैती कांड में पुलिस के गुडवर्क पर सराफा व्यापारियों (Bullion Traders) ने हर्ष व संतोष जताया है। सभी ने एक स्वर में कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पुलिस अधिकारियों का इकबाल दिख रहा है। अपराधी के एनकाउंटर पर व्यापारियों (Bullion Traders) ने एक सुर में बोला कि डकैत डर की ही भाषा समझते हैं, जब तक डर नहीं होगा, तब तक घटनाएं नहीं रुकेंगी।

पूरे माल की बरामदगी से व्यापारियों (Bullion Traders)  में हर्ष

सुल्तानपुर में हुई डकैती की बड़ी घटना को सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पुलिस ने सुमगता से सुलझा लिया। इस मामले में पूरे मॉल की बरामदगी व्यापारियों (Bullion Traders) के लिए हर्ष का विषय है। पुलिस के टीमवर्क से इतनी बड़ी घटना का खुलासा और पूरे मॉल की बरामदगी हुई। इसके लिए सभी सराफा व्यापारी सीएम योगी आदित्यनाथ व डीजीपी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

रत्नेश कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश रिटेलर सर्राफा एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश में मेंटेन है कानून व्यवस्था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाकर हमें विश्वास दिलाया था कि उप्र में कानून-व्यवस्था निरंतर मेंटेन रहेगी। इसके प्रति वे प्रतिबद्ध भी रहे। प्रतिबद्धता दोहराने के लिए ज्वेलर्स सीएम के आभारी हैं। लूटकांड का खुलासा कर पांचों अपराधी पकड़े गए और पूरा मॉल बरामद हुआ। उन्होंने जाति-धर्म देखकर यह कार्य नहीं किया। उम्मीद है कि इसी तरह पुराने पेंडिंग केस भी खुलेंगे। हमारी टीम सीएम योगी, डीजीपी व अन्य अधिकारियों का सम्मान करेगी।

अनुराग रस्तोगी, नॉर्थ इंडिया हेड, इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन

पहली बार पूरा माल बरामद किया गया

सुल्तानपुर में हुई डकैती में पुलिस ने शानदार गुडवर्क किया है। सभी बदमाश पकड़े गए। पहली बार है कि प्रशासन व पुलिस ने पूरा माल बरामद किया है। इसके लिए प्रदेश के सराफा व्यापारियों की तरफ से सीएम योगी के नेतृत्व में सुल्तानपुर पुलिस टीम को धन्यवाद देता हूं। एक अपराधी का एनकाउंटर होने से व्यापारी प्रसन्न हैं, क्योंकि डकैत डर की ही भाषा समझते हैं। जब तक डर नहीं होगा, तब तक घटनाएं नहीं रुकेंगी।

मनीष कुमार वर्मा, अध्यक्ष, लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन

सीएम योगी के नेतृत्व में दिख रहा पुलिस अधिकारियों का इकबाल

मुझे याद है कि विपिन सिंह ने चौक में रात में डकैती डाली थी। उसमें आंशिक मॉल बरामद हुआ था। पूरा माल बरामद होता या उसे कड़ी सजा मिल जाती तो दोबारा वह दुस्साहस नहीं करता। सीएम योगी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों का इकबाल दिख रहा है। कम समय में माल की बरामदगी होने से व्यापारियों में फिर विश्वास बढ़ा है कि यूपी में कानून है। कोई अपराधी बच नहीं पाएगा। कानून का राज कायम रखने के लिए योगी जी का धन्यवाद। 42 से लगातार अध्यक्ष हूं। डकैती की रिकवरी साहसिक कार्य है।

कैलाश चंद जैन, संरक्षक लखनऊ सराफा एसोसिएशन व अध्यक्ष, चौक सराफा एसोसिएशन

Tags: Bullion tradersDGP Prashant KumarLucknow Newsmangesh yadav encountersultanpur encountersultanpur robbery caseup newsYogi News
Previous Post

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर ही की है निष्पक्ष कार्रवाई: डीजीपी

Next Post

सीएम योगी ने मंत्रियों को नए सिरे से दी जिलों की जिम्मेदारी, हर चार माह पर होगा रोटेशन

Writer D

Writer D

Related Posts

Road Accident
Main Slider

रोडवेज बस और मिल्क टैंकर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

06/11/2025
PM Modi
Main Slider

पीएम मोदी का काशी दौरा (कर्टेन रेजर): बनारस से लेकर बेंगलुरु तक, मिलेगी चार नई वंदे भारत ट्रेन

06/11/2025
CM Yogi
बिहार

पीएम ने कांग्रेस व राजद की दलाली रोक दी, इसलिए मोदी को गाली देते हैंः योगी

06/11/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से की शिष्टाचार भेंट

06/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

विद्युत कर्मियों को सुरक्षा किट वितरित कर किया उत्साहवर्धन: एके शर्मा

06/11/2025
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने मंत्रियों को नए सिरे से दी जिलों की जिम्मेदारी, हर चार माह पर होगा रोटेशन

यह भी पढ़ें

atal avasiya school

यूपी में श्रमिकों के बच्चों के लिए 18 अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण

13/07/2021
CM Yogi

यूपी में राज्यसभा की आठ सीटों पर लहराया भगवा

27/02/2024

करोड़ों की ठगी करने वाले दम्पति समेत तीन गिरफ्तार

04/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version