Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के लिए आया बंपर चंदा, पैसे गिनने में लगीं मशीनें और लोग

Bumper donations came for Babri Masjid

Bumper donations came for Babri Masjid

मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल के निष्कासित TMC विधायक हुमायूं कबीर ने अयोध्या में तोड़ी गई बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) की तर्ज पर मुर्शिदाबाद में एक नई मस्जिद की बुनियाद रख दी है। तमाम विवाद और विरोध के बाद हुमायूं अपने साथ सभी मुसलमानों का समर्थन होने का दावा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मस्जिद निर्माण के लिए सभी मुसलमान आगे आ रहे हैं।

हुमायूं कबीर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) के लिए चंदे की रकम गिनने का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें लोगों की चंदा गिनता हुआ दिखाया गया है। हुमायूं कबीर का दावा कुल 11 बक्से चंदे में जमा हुए हैं।

उन्होंने बताया कि उनके बैंक अकाउंट में QR कोड के ज़रिए 93 लाख रुपये आए हैं। पैसे गिनने के लिए 30 लोगों को लगाया गया है। साथ ही पैसे गिनने वाली मशीन की भी मदद ली जा रही है। हुमायूं ने यह भी कहा कि सब कह रहे हैं कि वह BJP से मिले फंड से मस्जिद बना रहे हैं, उनका यह लाइव वीडियो इसे साबित करने के लिए है। पैसे गिनने का काम CCTV की निगरानी में चल रहा है। उनकी बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) चंदे के पैसे से बनेगी।

अपनी पार्टी बनाने का किया ऐलान

TMC से बाहर होने के बाद एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में हुमायूं कबीर ने बताया कि वह 22 दिसंबर को अपनी नई पार्टी बनाएंगे। उन्होंने कहा, “मैं एक नई पार्टी बनाऊंगा जो मुसलमानों के लिए काम करेगी। मैं 135 सीटों पर उम्मीदवार उतारूंगा। मैं बंगाल चुनाव में गेम-चेंजर बनूंगा। मैं AIMIM के संपर्क में हूं और उनके साथ चुनाव लड़ुंगा। मेरी ओवैसी से बात हुई है।” अभी तक न तो AIMIM और न ही ओवैसी ने इस पर कोई कमेंट किया है।

Exit mobile version