Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बम्पर : नए साल के पहले दिन तीन लाख से ज्यादा बच्चों ने जन्म लिया

childern born

childern born

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र की बाल कोष शाखा ने बताया कि पूरे विश्व में नए वर्ष के पहले दिन करीब 3,71,504 बच्चों ने जन्म लिया। सबसे ज्यादा जन्म भारत में हुए। यहां करीब 60,000 बच्चों ने जन्म लिया। प्रशांत महासागर में फिजी ने 2021 के पहले बच्चे का स्वागत किया और अमेरिका सबसे अंतिम बच्चे का स्वागत करेगा।

आज से गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी, 50 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

चीन से ज्यादा बच्चे भारत में जन्में : भारत ([59,995)], चीन (35,615), नाइजीरिया (21,006), पाकिस्तान (14,161), इंडोनेशिया (12,336), इथोपिया (12,006), अमेरिका (10,312), मिस्र (9,455), बांग्लादेश (9,236) और कांगो ([8,640)] इन दस देशों में शामिल हैं।

डॉ. हर्षवर्धन का बड़ा एलान, देश में सभी के लिए मुफ्त होगी कोरोना वैक्सीन

दुनिया भर में नए साल के पहले दिन 10 देशों में आधे बच्चों का जन्म लेने का अनुमान है। यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक हेनरिएट्टा फोर ने कहा है, ‘शुक्रवार को जन्म लेने वाले बच्चों को वह दुनिया विरासत में मिलेगी जो हम उनके लिए बनाने जा रहे हैं। हम 2021 को बच्चों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित, स्वस्थ बनाने में जुट जाएं।’ 2021 में कुल 14 करो़़ड बच्चों का जन्म होगा। उनकी औसत उम्र 84 वर्ष रहने का अनुमान है। भारत में जन्म लेने वाले बच्चों की औसत उम्र 80.9 वषर्ष होगी।

Exit mobile version