• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिसंबर 2025 में इन कारों पर बंपर ऑफर, 1.36 लाख रुपये तक की छूट

Desk by Desk
14/12/2025
in Tech/Gadgets
0
दिसंबर 2025 में Honda कारों पर बंपर ऑफर, 1.36 लाख रुपये तक की छूट
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Honda Cars India दिसंबर में साल के अंत की खास छूट और ऑफर्स दे रही है. कंपनी की पूरी कार रेंज पर ये फायदे मिल रहे हैं, जो महीने के आखिर तक लागू रहेंगे. इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट, कॉरपोरेट फायदे और एक्सटेंडेड वारंटी जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

Honda Elevate

Honda Elevate के टॉप मॉडल ZX (मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों) पर कुल मिलाकर 1.36 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है. इसमें 30,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 45,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है. इसके अलावा लॉयल्टी और कॉरपोरेट/सेल्फ-एम्प्लॉयड बेनिफिट, फ्री LED एंबिएंट लाइटिंग, 360 डिग्री कैमरा और 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी पर 19,000 रुपये की छूट भी दी जा रही है.

एंट्री-लेवल SV वेरिएंट पर कुल 38,000 रुपये तक का फायदा मिलेगा. इसके साथ स्क्रैपेज बेनिफिट भी है, जिसकी न्यूनतम कीमत 20,000 रुपये है (या एक्सचेंज बोनस + 5,000 रुपये, जो भी ज्यादा हो). Honda Elevate की एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख से 16.46 लाख रुपये के बीच है.

Honda City

Honda City के SV, V और VX ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 1.22 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. इसमें 80,000 रुपये तक का कैश और एक्सचेंज डिस्काउंट, 4,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस, 10,000 रुपये तक का कॉरपोरेट बेनिफिट और 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी पर 28,700 रुपये की छूट शामिल है. City Hybrid पर भी एक्सटेंडेड वारंटी सस्ती दर पर मिल रही है, जिसमें 17,000 रुपये की छूट है. Honda City की कीमत 11.95 लाख से 19.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है.

Honda Amaze

तीसरी जनरेशन Honda Amaze के ZX MT वेरिएंट पर कुल 81,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. इसमें 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है. वहीं V MT/CVT और ZX CVT जैसे दूसरे वेरिएंट्स पर 28,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है. सभी वेरिएंट्स पर कम से कम 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट भी मिलेगा. तीसरी जनरेशन Amaze की कीमत 7.40 लाख से 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

दूसरी जनरेशन Honda Amaze के S वेरिएंट (मैनुअल और ऑटोमैटिक) पर 89,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसमें 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 35,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपये का लॉयल्टी रिवॉर्ड, 10,000 रुपये तक का कॉरपोरेट बेनिफिट और 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी पर 15,000 रुपये की छूट शामिल है. इस मॉडल की कीमत 6.97 लाख से 7.8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. आपको बता दें ये जानकारी डीलर लेवल सूत्रों के आधार पर है. शहर और उपलब्धता के हिसाब से ऑफर्स में बदलाव हो सकता है.

Tags: Honda AmazeHonda CityHonda Elevate
Previous Post

Alert! Apple–Google यूजर्स पर हैकिंग का खतरा, बचने के लिए तुरंत करें ये काम

Next Post

कार में क्लैडिंग क्यों जरूरी? जानें ये बड़े फायदे

Desk

Desk

Related Posts

Tips and Tricks: आपके Mobile का चार्जर असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
Tech/Gadgets

गलत चार्जर से बचें! असली-नकली पहचानने के स्मार्ट टिप्स

10/05/2026
Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का बड़ा एक्शन, 9400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन; कंबोडिया से जुड़े तार

29/04/2026
Next Post
कार में क्लैडिंग क्यों होती है जरूरी? जानें इसके 5 बड़े फायदे

कार में क्लैडिंग क्यों जरूरी? जानें ये बड़े फायदे

यह भी पढ़ें

Today’s History : आज ही के दिन चांद पर कदम रखने वाले नील आर्मस्‍ट्रांग का निधन हुआ था

25/08/2020

ग्रहों के राजा ने किया अपनी राशि में गोचर, इन जातकों को हो सकता है नुकसान

18/08/2025
मध्यप्रदेश का वार्षिक बजट shivraj singh chauhan

मध्यप्रदेश का वार्षिक बजट प्रदेश को प्रगति पथ पर ले जाने वाला बजट : शिवराज

02/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version