• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा राज में बुंदेलखण्ड की बहुत उपेक्षा हुई: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
15/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) के 100 दिनों की उपलब्धियों पर तंज कसने वाला बयान जारी किया है।

उन्होंने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार का जनता के साथ रूखे व्यवहार के चलते ही राज्य सूखे की चपेट में आ गया है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। बारिश न होने से खरीफ की बोआई रुकी हुई है। सरकार के कथित पौधारोपण अभियान पर भी सूखे का साया मंडराने लगा है। लगभग पूरे प्रदेश में स्थिति काफी चिंताजनक है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, समय से बरसात न होने से धान की फसल प्रभावित हुई है। बहुत जगह तो खरीफ की बोआई ही रूक गई है। एक अंदाजा है कि इस साल खरीफ की बोआई छह लाख हेक्टेयर कम होने जा रही है। राज्य सरकार ने 60 लाख हेक्टेयर धान रोपाई का लक्ष्य रखा जबकि 27 लाख हेक्टेयर धान की ही रोपाई अब तक बामुश्किल हुई है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि प्रदेश में बिजली भी उपलब्ध नहीं है। गांवों में 10 घंटे भी बिजली की उपलब्धता नहीं है। सिंचाई के लिए न बिजली है न पानी। रजवाहे सूखे हैं। तालाब-पोखर में पानी नहीं रह गया है। पशुओं को न पीने का पानी और नहीं चारा-भूसा मिल पा रहा है। भाजपा सरकार एलर्ट जारी कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती हैं।

कहा कि, भाजपा सरकार ने मौसम की पूरी जानकारी के बगैर 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य घोषित कर दिया। गांव-गांव तालाबों की खुदाई के तथाकथित निर्देश है? अमृत महोत्सव के नाम पर हो रहे इन टोटकों का कोई असर नहीं दिख रहा है। जब बरसात नहीं तो पानी का सूखा पड़ना स्वाभाविक है, अब न पौधे बच रहे हैं न तालाबों में पानी भरा है।

राज्यपाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इलाहाबाद संग्रहालय समिति की बैठक      

बुंदेलखण्ड की तो भाजपा राज में बहुत उपेक्षा हुई है। समाजवादी सरकार के कार्यकाल में बुंदेलखण्ड में विकास के जो कार्य हुए उससे पूरा बुन्देलखण्ड लाभान्वित हुआ। भाजपा राज में उन विकास कार्यों की उपेक्षा हुई। सपा सरकार में बुंदेलखण्ड के चरखारी में सात सरोवरों का सौंदर्यीकरण हुआ था। सपा सरकार के विकासकार्यों की प्रशंसा जलपुरुष राजेन्द्र सिंह ने भी की थी।

महंगाई, बिजली कटौती व सूखे से लोग परेशान

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता के सुख-दुःख की कोई चिंता नहीं। महंगाई, बिजली कटौती, सूखे की मार से लोग परेशान हैं। भाजपा सरकार का इस ओर ध्यान नहीं। वह बस नफरत की राजनीति के सहारे सत्ता से चिपके रहना ही जानती है। भाजपा की कुनीतियों के चलते प्रदेश विकास के हर पायदान पर नीचे फिसलता जा रहा है। इसी को मुख्यमंत्री अपनी बड़ी उपलब्धि मानते और उस पर गर्व करते हैं। जनता निश्चित ही एक दिन उनकी जवाबदेही तय करेगी।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

राज्यपाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इलाहाबाद संग्रहालय समिति की बैठक      

Next Post

ई-पेंशन व्यवस्था लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

Writer D

Writer D

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Next Post
e-pension

ई-पेंशन व्यवस्था लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

यह भी पढ़ें

Italy tourism

इटली में नए साल पर मंडराया लॉकडाउन का साया

21/12/2020
vaccination

देशभर में शुरू हुआ 12-14 साल तक के बच्चों का कोरोना वैक्सीनेशन

16/03/2022
जेडीयू का गुप्तेश्वर पांडेय से किनारा JDU ties up with Gupteshwar Pandey

बिहार चुनाव : जेडीयू ने गुप्तेश्वर पांडेय से किया किनारा, क्या इनको मिलेगा बीजेपी का सहारा?

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version