Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुनिया के सात अजूबों में शामिल है बुर्ज खलीफा, जानिए इससे जुड़ी दिलचस्प बातें

Burj Khalifa

बुर्ज खलीफा

इमारतें जिनकी ऊंचाई इतनी है कि वो आसमान तक को छू रही हैं। आजकल के समय में वैसे तो बहुत सारी बिल्डिंग्स है जो आसमान को छू रही हैं। लेकिन ये एक दिन उन सभी इंजीनियर्स की सराहना करने वाला है जिन्होंने इन इमारतों के निर्माण में रात दिन एक कर दिया। इस खास दिवस पर आज हम आपको दुनिया की सबसे ऊंची और मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।

  1. बुर्ज खलीफा दुनिया की सभी इमारतों में सबसे ऊंची इमारत है। यहां तक कि ये दुनिया के सात अजूबों में से एक है।
  2. बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित है। दुबई को दुनिया के अमीर देशो में से एक माना जाता है।
  3. बुर्ज खलीफा की इमारत की ऊंचाई 828 मीटर है। वहीं ये बिल्डिंग 168 मंजिला है।
  4. बुर्ज खलीफा का निर्माण 21 सितंबर, 2004 में शुरू हुआ था और इसका आधिकारिक उद्घाटन 4 जनवरी, 2010 को हुआ था।
  5. इस इमारत का बाहरी हिस्सा ग्लास पैनलों से बना है। इसके निर्माण में लगभग 12,000 मजदूरों ने रोजाना काम किया था। ऊंचाई के कारण इमारत के शीर्ष तलों पर तापमान भूतलों की अपेक्षा 15 डिग्री सेल्सियस कम रहता है।
  6. इस बिल्डिंग की डिजाइन भी लोगों को बहुत पसंद आती है। इस बिल्डिंग में ना केवल ऑफिस है बल्कि सिनेमा घर, मॉल, स्विमिंग पूल और मस्जिद भी है।
  7. बुर्ज खलीफा की ऊंचाई की तरह ही इसे बनाने में अधिक पैसा खर्च हुआ है। इसके निर्माण में कुल 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर खर्चा आया है।
  8. दिलचस्प बात है कि इस इमारत की लिफ्ट 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है और इमारत के 124वें तल पर स्थित ‘एट द टॉप’ तक मात्र दो मिनट में पहुंच जाती है।
Exit mobile version