Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दीपावली के पर्व पर एक दिया सैनिकों के सम्मान में जलाएं : मोदी

पीएम मोदी PM Modi

पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों से ‘अन्धकार पर प्रकाश की विजय’ के इस पर्व पर एक दीया देश के सीमा पर डटे जाबांज सैनिकों के नाम जलाने की अपील की है।

श्री मोदी ने दीपावली की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को ट्वीट कर कहा,“ इस दिवाली, आइए एक दीया सैनिकों के सम्मान में भी जलाएं। सैनिकों के अद्भुत साहस को लेकर हमारे दिल में जो सम्मान है, उसे शब्दों में बखान नहीं किया जा सकता है। हम सीमा पर तैनात जवानों के परिवारों के भी आभारी हैं।”

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति बनाने वाले कुम्हार को नहीं मिलता मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी साझा करते हुए कहा,“ साथियों हमें अपने उन सैनिकों को भी याद रखना है जो इन त्योहारों में भी सीमा पर डटे हैं और भारत माता की सेवा और सुरक्षा कर रहे हैं। हमें उनको स्मरण करके ही अपने त्योहार मनाने हैं। आप भले ही सीमा पर हैं लेकिन पूरा देश आपके साथ है और आपके लिए कामना कर रहा है। मैं उन परिवारों के त्याग को भी नमन करता हूं, जिनके बेटे-बेटियां सरहद पर हैं।”

Exit mobile version