Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रावण दहन के बाद लोगों के ऊपर गिरा जलता हुआ पुतला, मैदान में मची भगदड़

Ravan

Burnt effigy of Ravana fell on people

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में बुधवार को रावण (Ravana) दहन के दौरान हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक रावण (Ravana) दहन के ठीक बाद लोग लकड़ी उठाने के लिए जैसे ही रावण के पुतले की तरफ दौड़े वह लोगों के ऊपर गिर गया।

वीडियो से साफ बयान हो रहा है कि कुछ लोग जलते हुए पुतले की चपेट में आ गए हैं लेकिन प्रशासन का कहना है कि अस्पताल में किसी को भर्ती नहीं किया गया है इसलिए घायलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकती है।

रावण दहन देखने जा रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत 5 की मौत

शहर के दशहरा ग्राउंड में करीब 70 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलाया गया। जैसे ही लोगों के ऊपर पुतला गिरा मैदान में भगदड़ मच गई। हालांकि आनन-फानन में पुलिसबल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में कर लिया।

Exit mobile version