Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत 18 घायल

दुर्घटनाग्रस्त

दुर्घटनाग्रस्त

नई दिल्ली। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर कन्नौज के पास एक भीषण बस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना उत्तर प्रदेश के कन्नौज के पास हुई है। दुर्घटना में 18 लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को कन्नौज के अस्पताल में भर्ती किया गया है।  बताया जा रहा है कि यह बस बिहार के दरभंगा से दिल्ली आ रही थी।

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच फोन टेपिंग मामले में गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह दिल्ली आ रही बस एक अन्य वाहन से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में 5 यात्रियों ने दम तोड़ दिया वहीं 18 घायल बताए जा रहे हैं।

Exit mobile version