Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बिहार से गुड़गांव जा रही बस खाई में गिरी

Road Accident

road accident

आगरा। बिहार से गुड़गांव जा रही बस (Bus) का यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर बड़ा हादसा हो गया। बस में सवार 38 यात्रियों में से छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यात्रियों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस ड्राइवर घबराया होने के कारण अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

मामला आगरा के यमुना एक्सप्रेसवे का है। यहाँ आज शनिवार करीबन 11 बजे के आस- पास एक बड़ा बस (Bus) हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक बस 38 यात्रियों संग सीवान, बिहार से दिल्ली होते हुए गुडगांव, हरियाणा के लिए निकली थी।

आज सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के पास बस का एक्सल टूट गया और अगला टायर अचानक बर्स्ट हो गया। जिसके पश्चात बस के अनियंत्रित होने के कारण बस खाई में जा गिरी।

पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, मासूम समेत तीन की मौत

बस (Bus) में फंसे यात्रियों की चीख- पुकार सुनकर राहगीरों ने उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकाला। सूचना पर छलेसर पुलिस भी घटना स्थल पर पर पहुंच गयी। हादसे में छह यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर मिली है। अन्य घायल लोगों को भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस ड्राइवर और यात्री घबराये होने के कारण अभी किसी भी प्रकार की कोई जानकारी देने में सक्षम नहीं हैं।

Exit mobile version