Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रेलिंग तोड़कर नर्मदा में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 12 शव निकाले गए

bus fell in narmada

bus fell in narmada

भोपाल। मध्यप्रदेश के धार में बड़ा हादसा हो गया। इंदौर से पुणे जा रही बस सुबह पौने दस बजे धामनोद में खलघाट के पास महिलाओं-बच्चों समेत 55 यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी (Narmada river) में गिर (Bus fell) गई है। यह यात्री बस इंदौर से पुणे जा रही थी।

सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस-प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। खरगोन-धार डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। अब तक 12 शव बाहर निकाल लिए गए हैं। इनमें 7 पुरुष और 4 महिला के शव हैं। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

बताया गया कि बस खलघाट में टू-लेन पुल पर किसी वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और रेलिंग तोड़ते हुए बस नदी में जा गिरी। हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इंदौर और धार से NDERF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। यह पुल पुराना बताया जा रहा है। बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को बचाव और राहत कार्य के आदेश दिए हैं।

आपस में टकराए दो विमान, चार की मौत

हादसा आगरा-मुंबई (एबी रोड) हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वो दो जिलो धार और खरगोन की सीमा पर बना है। आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है। खरगोन से भी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं।

Exit mobile version