Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खाई में लटकी यात्रियों से भरी बस, महिला समेत 24 लोग घायल

agra bus accident

agra bus accident

आगरा में शुक्रवार शाम  बुलेरो को बचाने के चक्कर में बस हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि राजस्थान के करौली जिले से कासगंज जा रही 40 यात्री सवार प्राइवेट बस सड़क किनारे खाई में लटक गई।

वहीं, यात्रियों की जान सांसत में अटक गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला। घटना में एक महिला गंभीर जख्मी हुई, जबकि 24 यात्री चोटिल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

राजस्थान के करौली जिले से प्राइवेट बस कासगंज के सोरो जा रही थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 7 बजे बस खेरागढ़ के नगला दूल्हा के पास पहुंची ही थी। बताया जा रहा है कि तभी सामने से आ रही बुलेरो बचाने के प्रयास में बस पर से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। वहीं, यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर राहगीर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया।

इतने साल तक के स्वस्थ बच्चों को नहीं लगेगी कोरोना की वैक्सीन, जानें पूरा मामला

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। घायल यात्रियों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। बताया गया है कि एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल है, जबकि 24 से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं।

यात्रियों ने बताया कि बस के सामने अचानक एक बुलेरो गाड़ी आ गई। ड्राइवर ने उसे बचाने का प्रयास किया तो पीछे डंपर आ रहा था। ऐसे में ड्राइवर का बस से नियंत्रण हट गया और बस सड़क किनारे खाई में लटक गई। गनीमत रही कि डंपर से भिड़ंत नहीं हुई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, एक यात्री ने बताया कि ऐसा लगा अब जान चली ही जाएगी।

Exit mobile version