Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ट्रक से टकराई NCC कैडेट्स से भरी बस, 22 घायल, छह की हालत गंभीर

mainpuri bus accident

mainpuri bus accident

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में रविवार की सुबह ग्वालियर-बरेली हाईवे पर एनसीसी कैडेट्स को लेकर जा रही रोडवेज बस को आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

हादसे में 22 एनसीसी कैडेट्स घायल हो गईं। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जाता है कि हादसा बस चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। छात्राओं ने बताया कि चालक तेज रफ्तार से बस चला रहा था।

घटना किशनी थाना क्षेत्र में नगला अखे की है। जानकारी के मुताबिक इटावा जनपद स्थित केके डिग्री कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स रोडवेज की अनुबंधित बस से फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ जा रही थीं। वहां डीएनसी विद्यालय में सुबह 10 बजे से सी सर्टिफिकेट की परीक्षा थी। इसी बीच गांव नगला अखे के पास एनसीसी कैडेट्स की बस की टक्कर आगे चल रहे ट्रक से हो गई। टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई।

गोली लगने से महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, मौके पर पहुंचे एसपी सिटी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी में भर्ती कराया। जहां से 6 लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। उधर, छह एनसीसी कैडेट्स की हालत गंभीर है। इनमें नीलम, वैशाली, दिव्या, शोभा, तृप्ती और निकिता हैं। इन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी होने पर एसडीएम रामसकल मौर्य ने सीएचसी पहुंचकर वहां भर्ती एनसीसी कैडेट्स के हाल की जानकारी ली।

Exit mobile version