Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अलीगढ़-यमुना एक्स्प्रेस वे पर बस पलटी, तीन की मौत, पांच अन्य घायल

road accident

अलीगढ़-यमुना एक्स्प्रेस वे पर बस पलटी

उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में शनिवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार बस के पलट जाने से तीन यात्रियों की मृत्यु हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कानपुर से दिल्ली जा रही रेड बस सर्विस की निजी बस अलीगढ़ के टप्पल इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर सिमराठी के पास डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की अभर शिनाख्त नही हो पायी है। बस में 45 यात्री सवार थे।

ताइवान की ‘ड्रैगन’ की दो टूक, बोला- चीन ‘भाड़ में जाओ’, भारत हमारा दोस्त

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया है। अधिकारियों को घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिये है।

Exit mobile version