• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनभावनाओं के अनुरूप बस स्टेशन का कायाकल्प: एके शर्मा

Writer D by Writer D
29/01/2026
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संविधान सभा सदस्य स्वर्गीय पंडित अलगू राय शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर मऊ बस डिपो का नामकरण जनभावनाओं के अनुरूप “पंडित अलगू राय शास्त्री बस स्टेशन” के रूप में किया। इस अवसर पर उन्होंने बस स्टेशन परिसर में लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अतिथि गृह का शिलान्यास भी किया।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय पंडित अलगू राय शास्त्री जी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए बस स्टेशन परिसर में विकसित किए गए मिनी पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह बस स्टेशन अब केवल आवागमन का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति और जनसेवा का प्रतीक बनेगा।

अपने संबोधन में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि उनके जीवन के लगभग दस वर्ष इस बस स्टेशन से जुड़े रहे हैं, जिसके कारण इसका उनके साथ एक विशेष भावनात्मक लगाव है। उन्होंने कहा कि इसी विशेष लगाव और जनभावनाओं के सम्मान में परिवहन विभाग के सहयोग से इस बस स्टेशन का कायाकल्प किया गया है। उन्होंने इस कार्य के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल नामकरण या निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन को बेहतर सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण और सुव्यवस्थित सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना है। पंडित अलगू राय शास्त्री बस स्टेशन का विकास इसी सोच का परिणाम है, जो मऊ के समग्र विकास को नई दिशा देगा।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, परिवहन विभाग के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

कुशीनगर पहुंचीं थाईलैंड की महारानी, भगवान बुद्ध पर चढ़ाया चीवर

Next Post

यूपी में संपत्ति रजिस्ट्री होगी आधार से प्रमाणित, फर्जी रजिस्ट्रियों पर लगेगी रोक

Writer D

Writer D

Related Posts

'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Next Post
Property registration will be authenticated using Aadhaar.

यूपी में संपत्ति रजिस्ट्री होगी आधार से प्रमाणित, फर्जी रजिस्ट्रियों पर लगेगी रोक

यह भी पढ़ें

Dead Body

घर के बाहर मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका

27/07/2021
School Chalo Abhiyan

सीएम योगी कल लखनऊ से करेंगे स्कूल चलो अभियान की शुरुआत

31/03/2023
Shyam Kishore Awasthi

भाजपा कार्य समिति सदस्य श्याम किशोर अवस्थी ‘हाथी’ पर सवार, पार्टी में मचा हड़कंप

15/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version