• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंस्पेक्टर की धमकी से परेशान व्यवसायी ने लगाई फांसी, नोट में लिखी ये बात

Writer D by Writer D
27/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उन्नाव, क्राइम, ख़ास खबर
0
constable body found hanging

constable body found hanging

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के अचलगंज जमीन के विवाद पर परिवार को बर्बाद करने की धमकी से आजिज बेथर निवासी किराना व्यवसायी  सुरेश (50) ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। गुरुवार रात फांसी लगाने से पहले उसने डीएम और एसपी के नाम एक सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें लिखा कि अपनी जमीन पर निर्माण कराने से पुलिस इंस्पेक्टर और उसके दो भाई रोकते हैं।

इन लोगों के धमकी देने के कारण ही वह आत्महत्या कर रहा है। मृतक की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने इंस्पेक्टर और उसके दोनों भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्रवार सुबह देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर छोटी बेटी मृदुला ने पिता को आवाज लगाई। कोई उत्तर न मिलने पर खिड़की से झांककर देखा।

फंदे से पिता को लटका देख उसकी चीख निकल गई। सूचना पर इंस्पेक्टर अतुल तिवारी व चौकी प्रभारी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस को मृतक की जेब से तीन पेज का एक सुसाइड नोट मिला। इसमें सुरेश ने गांव के ही पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर अनूप कुमार, उसके भाई विनोद कुमार व प्रमोद कुमार को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

सिलेंडर भरे ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, चालक गाड़ी समेत फरार

लिखा है कि उनका पुश्तैनी मकान गांव में है। गांव के ही शिव कुमार से कोलुहागाड़ा मार्ग पर प्लॉट खरीदकर नये घर का निर्माण करा रहा था। इसी भूमि संख्या पर आरोपी अनूप कुमार, विनोद कुमार व प्रमोद कुमार ने गेस्ट हाउस बनवा रखा है। यह लोग खरीदी गई जमीन पर निर्माण करने से रोकते हैं।

इसको लेकर तीनों से उनका न्यायालय में वाद चल रहा था। वह एक साल से समाधान दिवस व थाने में इंसाफ के लिए चक्कर लगा रहा था। सीओ बीघापुर कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि मृतक की पुत्री मृदुला की तहरीर पर अनूप कुमार, विनोद कुमार व प्रमोद कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की है। अनूप कुमार फिरोजाबाद के रामगढ़ थाने का इंस्पेक्टर है।

Tags: crime newsup news
Previous Post

रंगे हांथ धरे गए दो जुआरी, हजारों के नकद व मालफड़ बरामद

Next Post

घर में सो रहे मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, डबल मर्डर से गांव में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 2026 को योगी कैबिनेट की मंजूरी

10/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री

10/03/2026
Sahara Media's Noida office to be attached
Main Slider

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस होगा कुर्क, 3 इमारतों की होगी नीलामी

10/03/2026
Anand marriage
Main Slider

सिखों के आनंद विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए नई नियमावली को कैबिनेट ने दी मंजूरी

10/03/2026
New Bridge on Ganga
उत्तर प्रदेश

कानपुर में गंगा नदी पर नए सेतु निर्माण को योगी कैबिनेट की मंजूरी

10/03/2026
Next Post
double murder

घर में सो रहे मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, डबल मर्डर से गांव में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Rum

‘रम’ पीने के है कई फ़ायदे, जानें जरूर

07/12/2025

AIIMS के इमरजेंसी वर्ड के पास लगी आग, सभी मरीज सुरक्षित

28/06/2021
poonam pandit

किसान नेता पूनम पंडित की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बची

10/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version