Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

धनतेरस पर खरीदें ये चीजें, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व की शुरुआत धनतेरस (Dhanteras) से होती है। धनतेरस के दिन खरीदारी का बड़ा महत्व है। द्रिक पंचांग के अनुसारस इस साल 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी समेत कुछ चीजों को खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। घर में बरकत आती है और धन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होती हैं। धनतेरस के खास मौके पर घर में सुख-समृद्धि आगमन के लिए राशिनुसार कुछ चीजें खरीद सकते हैं।

मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन, वैभव, यश-कीर्ति और ऐश्वर्य का आशीर्वाद देती है। आइए जानते हैं कि धनतेरस (Dhanteras) के दिन राशिनुसार क्या खरीदना चाहिए?

मेष राशि : धनतेरस के (Dhanteras) दिन मेष राशि के जातक लाल रंग के वस्त्र या तांबे का बर्तन खरीद सकते हैं।

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के लिए चांदी से बनी वस्तुएं जैसे सिक्का, बर्तन या ज्वेलरी खरीदना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वाले हरे रंग का कपड़ा या पन्ना रत्न खरीद सकते हैं।

कर्क राशि : कर्क राशि वाले चांदी से बने बर्तन या ज्वेलरी खरीद सकते हैं।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातक धनतेरस के दिन सोना खरीद सकते हैं।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातक तांबे से बनी वस्तुएं खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वाले लाल रंग का कपड़ा या मूंगा रत्न खरीद सकते हैं।

धनु राशि : धनु राशि वाले पीरे रंग का वस्तु या सोने के आभूषण खरीद सकते हैं।

मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए पीला कपड़ा या पीली वस्तु खरीदना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के लोग नीले रंग का कपड़ा या नीलम रत्न खरीद सकते हैं।

मीन राशि : मीन राशि के जातक सोने का आभूषण या पीला वस्त्र खरीद सकते हैं।

Exit mobile version