Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

धनतेरस पर घर ले आएं ये चीजें, धन-धान्य से भर जाएगी तिजोरी

Dhanteras

Dhanteras

कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस (Dhanteras) 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन गृहोपयोगी सामान खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय कलश के साथ माता लक्ष्मी का अवतरण हुआ था। उन्हीं के प्रतीक के रूप में ऐश्वर्य, सौभाग्य और धन वृद्धि के लिए माता लक्ष्मी की पूजा कर रत्न, आभूषण, धातु के बर्तन सहित अन्य सामान की खरीदारी को शुभ फलदायक माना जाता है। जानिए धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है….

कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र-

कहते हैं कि धनतेरस (Dhanteras) पर भगवान धन्वंतरि की कृपा पाने के लिए कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र खरीदना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि के साथ वैभव आता है। श्रीयंत्र को घर को घर या दुकान की तिजोरी में स्थापित करें।

लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति-

धनतेरस (Dhanteras) पर लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति स्थापित करना शुभ है। कहते हैं कि दिवाली के पहले धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति लाना शुभ होता है।

सोने-चांदी के सिक्के खरीदना होता है शुभ-

धनतेरस (Dhanteras) पर सोने या चांदी के सिक्के खरीदना शुभ होता है। इसके अलावा चांदी के बर्तन भी खरीदे जाते हैं। ज्योतिषाचार्यों आशुतोष झा के अनुसार,धनतेरस के दिन खरीदे जाने वाले गहने, सिक्कों, बर्तनों की भी दिवाली के दिन गणेश-लक्ष्मी पूजन के दौरान पूजा करनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

धनिए के बीज-

धनतेरस (Dhanteras) पर धनिए के बीज की खरीदारी को शुभ माना जाता है। कहते हैं कि धनिए के बीज का इस्तेमाल गणेश-लक्ष्मी पूजन में करना चाहिए। साथ ही धनिया का बीज तिजोरी में भी रखना शुभ होता है।

झाड़ू खरीदें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। धनतेरस (Dhanteras) पर झाड़ू खरीदने से घर में सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि होती है। झाड़ू घर में पसरी दरिद्रता को दूर करती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाती है। साफ-सफाई से धन की देवी लक्ष्मी आकर्षित होकर वहां वास करती है।

Exit mobile version