Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इन टिप्स को अपनाने से दांतों पर नहीं लगेगी लिपस्टिक

Lipstick

Lipstick

शादी शुदा हो या कंवारी लडकी दोनों को ही सजना सवंरना बहुत अच्छा लगता है। ऐसे में चेहरे की रोनक बढ़ाने के लिए वह सभी चीजों का उपयोग करना बेहद ही जरूरी समझती है, जैसे आँखों में काजल, माथे पर बिंदी, होठो पर लिपस्टिक (Lipsticks)  और शादीशुदा हो तो मांग में सिंदूर। किसी भी चीज़ की कमी हो जाये तो सजना सवंरना व्यर्थ सा लगता है।

आँखों में काजल कम हो जाये तो आँखे अजीब सी लगने लग जाती है या फ़ैल जाये तब भी आँखे अच्छे नहीं लगती है और जब बात हो होठ पर लिपस्टिक (Lipsticks) लगाने की तो बहुत ही नाज़ुक तरीके से लिपस्टिक को लगाना पसंद करती है। कही उनकी लिपस्टिक फ़ैल न जाये या दांतों पर न लगे। यह समस्या बहुत सी महिलायों के साथ रहती है।

कभी-कभी लिपस्टिक लगाते समय वह हमारे दांतों पर लग जाती है। लिपस्टिक को दांतों से दूर रखना मुश्किल का सबब बन जाता है। आज हम आपको लिपस्टिक को दांतों से दूर रखने के उपायों के बारे में बतायेंगे, तो आइये जानते है इस बारे में…..

# मैट लिपस्टिक का प्रयोग करें

मैट लिपस्टिक इधर-उधर नहीं फैलती है। अगर आपके दांतों में लिपस्टिक लग जाती है तो आपके लिए अच्छा होगा कि आप क्रीम और सैटिन लिप कलर्स से दूर रहें।

# लिक्विड मैट लिपस्टिक का प्रयोग करें

मैट से भी अच्छा लिक्विड मैट होता है। इस लिपस्टिक में शाइन होता है और यह लंबे समय तक रहता है।

# उंगली से बाहर निकालें लिपस्टिक

दांतों में लिपस्टिक लग जाने के बाद मुंह में कोई भी उंगली डालें। इससे फैली हुई लिपस्टिक उंगली से बाहर आ जाती है।

# लिप लाइनर का प्रयोग करें

लिप लाइनर लगाने से लिपस्टिक लाइन के बाहर नहीं जाती और दांत में भी नहीं फैलती। इससे होठ भी आकर्षक दिखते है और उनकी सही शेप बनी रहती है।

# टिश्यू का प्रयोग करें

दांतों पर लिपस्टिक लगने से रोकने के लिए होठों के बीच टिश्यू पेपर रखें। इससे दांतों पर लिपस्टिक का दाग नहीं लगता और वह साफ सुंदर नजर आयेंगे।

# होठ को रगड़ लें

लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों को अच्छी तरह से रगड़ लें। अगर होंठ चिकने नहीं है तो लिपस्टिक बह जाती है और दांतों पर फैलेगी नहीं।

# लिप ब्रश का प्रयोग करें

लिप ब्रश का उपयोग करना बहुत ही अच्छा होता है। लिप ब्रश से एकदम अच्छे से लिपस्टिक लगती है और दांत में दाग भी नहीं लगते है।

Exit mobile version