Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

By-Election: ईवीएम बदलने की सूचना पर हंगामा, सपाइयों ने तहसील का किया घेराव

EVM

EVM

मैनपुरी। मैनपुरी की आवास विकास कालोनी में एक वाहन में चार EVM को देख सपाइयों ने घेर कर हंगामा करना शुरू कर दिया। जैसे-तैसे कर्मचारी तहसील तक पहुंचे तो वहां हंगामा कर दिया। इस बीच पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व विधायक सहित अन्य नेता भी पहुंच गए। अधिकारियों ने समझाया कि उक्त EVM रिजर्व हैं, जिन्हें वापस रखा जा रहा था। निश्चिंत होने के बाद सपा नेता तहसील से चले गए।

मतदान की समाप्ति के बाद रिजर्व EVM मशीनों को तहसील में वापस लाया जा रहा था। इस बीच एक वाहन से चार ईवीएम तहसील लाई जा रहीं थीं। इस बीच किसी के द्वारा ईवीएम बदले जाने की अफवाह उड़ा दी गई। इसके बाद सपाइयों ने आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। तहसील के गेट पर ही गाड़ी को रोक दिया गया और ईवीएम को अंदर रखे जाने का विरोध करने लगे।

सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सपाइयों की सूचना के बाद पूर्व सांसद धर्मेद्र यादव, पूर्व सदर विधायक राजकुमार यादव व अन्य नेता भी वहां पर आ गए।

नौसेना को मिला नया ‘प्रेसिडेंट स्टैंडर्ड एंड कलर’ और ‘इंडियन नेवी क्रेस्ट’

इसके बाद समर्थकों ने ईवीएम बदलने का आरोप लगाते हुए फिर हंगामा शुरू कर दिया। सीओ ने पूर्व सांसद से बातचीत कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया। बताया कि उक्त ईवीएम रिजर्व में थीं, जिन्हें वापस तहसील के स्ट्रॉंग रूम में जमा कराया जाना है। सीओ से बातचीत करने के बाद पूर्व सांसद वहां से चले गए। सपाइयों का काफिला भी उनके पीछे पार्टी कार्यालय चला गया।

Exit mobile version