• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी, पंजाब और केरल में उपचुनाव टला, 13 नवंबर की जगह अब इस दिन होगा मतदान

Writer D by Writer D
04/11/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
By-Elections

by-elections

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने यूपी, पंजाब और केरल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव (By-Elections) की तारीख बदलाव का ऐलान किया है। चुनाव आयोग ने सोमवार को बताया कि तीनों राज्यों की 14 विधानसभा सीटों पर अब 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 23 नवंबर को ही आएंगे।

बता दें कि यूपी की 9, पंजाब की 4 और केरल की 1 विधानसभा सीटों (By-Elections) पर अब 20 नवंबर को वोटिंग होगी। तारीखों में बदलाव इन राज्यों के प्रमुख राजनीतिक दलों की मांग पर की गई है। इन दलों में भाजपा, कांग्रेस, RLD, बसपा शामिल हैं।

केरल की पलक्कड़ सीट पर कांग्रेस ने “कल्पती रथोत्सवम” त्यौहार की वजह से तारीख में बदलाव की मांग की थी । 13 से 15 नवंबर तक यह त्‍योहार मनाया जाना है। उधर, यूपी में BJP, BSP और RLD ने कार्तिक पूर्णिमा की वजह से की थी तारीख में बदलाव की मांग की थी। पंजाब में कांग्रेस ने श्री गुरुनानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर और 13 नवंबर से होने वाले अखंड पाठ की वजह से तारीख में बदलाव की मांग की थी। चुनाव आयोग ने सभी की भावनाओं को समझते हुए तारीख में बदलाव का ऐलान किया है।

alt

बता दें कि केरल के 56-पलक्कड़ सीट पर उपचुनाव (By-Elections) होने हैं। उधर, पंजाब के 10- डेरा बाबा नानक, 44-चब्बेवाल (एससी), 84-गिद्दरबाहा, 103-बरनाला सीट पर चुनाव होने हैं।

बांके बिहारी मंदिर में चरणामृत समझकर पीते रहे ये चीज, सच्चाई सामने आते ही…

उत्‍तर प्रदेश की बात की जाए तो यहां 16-मीरापुर, 29-कुंदरकी, 56-गाजियाबाद, 71-खैर (एससी), 110-करहल, 213-सीसामऊ, 256-फूलपुर, 277-कटेहरी, 397-मझवां में उपचुनाव (By-Elections) होने हैं।

10 राज्यों की 33 सीटों पर तारीख में कोई बदलाव नहीं

चुनाव आयोग के आज की घोषणा में 10 राज्यों की 33 सीटों पर तारीख में बदलाव नहीं किया गया है। यानी यहां 13 नवंबर को ही वोटिंग होगी। इसी दिन झारखंड विधानसभा की 43 सीटों पर भी मतदान होगा। चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र-झारखंड के साथ 14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की थी।

 

Tags: By-Elections 2024delhi newselection commissionNational news
Previous Post

बांके बिहारी मंदिर में चरणामृत समझकर पीते रहे ये चीज, सच्चाई सामने आते ही…

Next Post

मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी का निधन, अमिताभ बच्चन की इस फिल्म में आई थीं नजर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
Next Post
Mithun Chakraborty's first wife Helena Luke passes away

मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी का निधन, अमिताभ बच्चन की इस फिल्म में आई थीं नजर

यह भी पढ़ें

Illegal Liquor

साढ़े सात लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

28/05/2022
स्कूल और कॉलेज बंद

छात्रों की मनोवैज्ञानिक समस्याएं सुलझाएगा ‘मनोदर्पण’

20/07/2020
Supreme Court

मणिपुर के वीडियो पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- सरकार तुरंत कार्रवाई करे, वर्ना हम करेंगे

20/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version