Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वृद्ध व्यक्ति को कपड़े देकर पेश की मानवता की मिशाल, छलक उठेंगी आपकी आंखें

man helping old man

वायरल वीडियो

लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी आंखें छलक उठेंगी। यह वीडियो मानवता की मिशाल को पेश करता है। इसमें एक व्यक्ति ने जो सम्मान वृद्ध और असहाय व्यक्ति के प्रति दिखाया है, वह काबिलेतारीफ है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक वृद्ध व्यक्ति भूमिगत मेट्रो में सफर कर रहा है। उसके बदन पर कपड़े नहीं हैं और वह बिल्कुल असहाय है।

उसकी करुण भावना देखकर सब लोग हैरत में हैं, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आता है। तभी एक व्यक्ति आगे आता है और उस वृद्ध व्यक्ति की मदद करता है। इस दौरान व्यक्ति पहले अपनी टी-शर्ट निकालता है और फिर उसे वृद्ध व्यक्ति को पहनने के लिए देता है। हालांकि, वृद्ध व्यक्ति खुद से टी-शर्ट नहीं पहन पाता है। इसके बाद वह व्यक्ति खुद से मदद कर उस वृद्ध व्यक्ति को टी-शर्ट पहनाता है।

जब वृद्ध व्यक्ति टी-शर्ट पहन लेता है। तभी वह मददगार व्यक्ति एक टोपी लेकर आता है और वृद्ध व्यक्ति को पहनाता है। वृद्ध व्यक्ति टी-शर्ट और टोपी में जबरदस्त दिख रहा है। यह देख मेट्रो में सफर कर यात्रियों ने मदद करने वाले व्यक्ति की सराहना की।

Exit mobile version