Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इन घरेलू उपायों को करने से दूर होंगी दांतों की समस्याएं, जानें जरूर

दांतों की समस्या

दांतों की समस्या

आज के समय में दांतों से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस समस्या से काफी परेशान रहते हैं। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिनको आजमाने से आपकी दांतों से संबंधित समस्याएं दूर हो जाएंगी और आपको ताजगी भरी सांस का अनुभव होगा। अच्छी स्माइल के लिए भी दांतों का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं दांतों की समस्याओं को दूर करने के घरेलू उपाय…

गुलाब की पखुड़ियों का इस्तेमाल करें

दांतों की समस्याओं को दूर करने के लिए गुलाब की पखुड़ियों का इस्तेमाल भी किया जाता है। गुलाब की पखुड़ियों का जूस निकालकर मसूडों पर लगाने से डेन्टल इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है।

लौंग, पुदीना और इलाइची

लौंग, पुदीना और इलाइची स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं और डेंटल हाइजिन को भी मेंटन करने में सहायक होते हैं। ताजगी भर सांस के लिए रोजाना लौंग, पुदीना और इलाइची चबाकर खाएं। जिन लोगों के मुंह से दुर्गंध आती है उन्हें रोजाना लौंग, पुदीना और इलाइची चबा कर खानी चाहिए।

सेब, गाजर, मूली या सलाद का सेवन करें

सेब, गाजर, मूली या सलाद के सेवन करने से कैविटी और डेंटल प्लग नहीं होता है। इसके साथ ही सेब, गाजर, मूली और सलाद स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

गरारे करें

दांतों से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए नियमित रूप से नीम या नीम ऑयल में नमक और सरसों का तेल मिलाकर गरारे करें। आप इससे अपने दांतों की मसाज भी कर सकते हैं।

दो बार ब्रश करें

डेंटल हाइजीन मेंटेन करने के लिए दो बार ब्रश करना बहुत जरूरी होता है। एक बार सुबह उठने के बाद ब्रश करें औक एक बार रात को सोने से पहले। रोजाना दो बार ब्रश करने से दांतों से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।

Exit mobile version