Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने संभाला कार्यभार, 100 दिन के लिए बनाये कार्ययोजना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) ने कल गोमतीनगर स्थित पर्यटन निदेशालय पहुंचकर अपने विभाग का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव पर्यटन \मुकेश मेश्राम समेत एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त पर्यटन मंत्री (Jaiveer Singh) ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभागीय विभिन्न योजनाओं को व्यावहारिक रूप देकर क्रियान्वित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उप्र पर्यटन की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। देश विदेश से भारी संख्या में प्रतिवर्ष पर्यटक उप्र के ऐतिहासिक धार्मिक महत्व के स्थलों को देखने आते हैं।

इन पर्यटकों को पर्यटक फ्रेन्डली वातावरण उपलब्ध कराये जाने के लिए कारगर रणनीति तैयार की जाए। उन्होंने उत्तर प्रदेश को पर्यटन की दृष्टि से देश का सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटन हब बनाने पर जोर दिया।

विभाग की अधूरी परियोजनाओं को अभियान चलाकर तेजी से पूरा किया जाए : स्वतंत्र देव

श्री सिंह ने यह भी कहा कि राज्य सरकार के प्राथमिकता के अनुरूप अगले 100 दिन के लिए कार्ययोजना बनाकर उसको धरातल पर उतारने के लिए तेजी से कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पर्यटकों को उप्र की ओर आकर्षित करने के लिए योजनायें बनाई जाए।

इसके साथ ही अयोध्या एवं वाराणसी के बदले हुए परिवेश का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित कराया जाए। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश मेश्राम ने मंत्री जी को पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

Exit mobile version