Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी रहेगा : शिवराज

मध्यप्रदेश का वार्षिक बजट shivraj singh chauhan

मध्यप्रदेश का वार्षिक बजट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि राज्य में माफियाओं और गुंडे बदमाशों के खिलाफ प्रारंभ किया गया राज्य सरकार का अभियान जारी रहेगा।

श्री चौहान ने यहां प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

श्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को माफियामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रारंभ किया गया अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस अभियान को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं और इसका जवाब देने की जिम्मेदारी प्रदेश भाजपा के नए पदाधिकारियों की भी है।

स्ट्रॉबेरी महोत्सव चमत्कार से कम नहीं, यह किसानों के परिश्रम का परिणाम : योगी

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीतियों की आलोचना की और पिछले लगभग दस माह में राज्य सरकार की ओर से उठाए गए कदमों से अवगत कराया और कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि प्रदेश को देश में अव्वल बनाने के लिए कार्य करें।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नेता कुशाभाऊ ठाकरे जैसे हमारे नेताओं ने संगठन को खड़ा करने के लिए अपना पूरा जीवन खपा दिया। अब नयी टीम की जिम्मेदारी है कि ऐसे नेताओं के सपने साकार किए जाएं। प्रदेश के संगठन को अव्वल बनाकर देश में नयी मिसाल पेश की जाए। उन्होंने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सभी देश और प्रदेश के हित में और बेहतर कार्य करें।

Exit mobile version