Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारत की चेतावनी के बाद कनाडा ने वापस बुलाए 41 राजनयिक

Justin Trudeau

Justin Trudeau

भारत के साथ राजनयिक विवाद के बीच कनाडा (Canada) ने भारत से अपने 41 राजनयिकों को वापस बुला लिया है। भारत के चंडीगढ़, मुंबई और कर्नाटक में कॉन्सुलेट सर्विसेज पर रोक लगा दी है। खबरों के अनुसार, इस संबंध में कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली (Melanie Jolie) ने अपने राजनयिकों को वापस बुलाने की जानकारी दी। उन्होंने गुरुवार को बताया कि, भारत से अपने राजनयिकों को वापस बुलाने के बाद भी कनाडा (Canada) जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा। यानी वह कनाडा में रह रहे भारतीय राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश नहीं देगा।

जोली ने कहा कि इससे दोनों देशों में वाणिज्य दूतावासों की सेवाओं के स्तर पर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से, हमें चंडीगढ़, मुंबई और बैंगलोर के कॉन्सुलेट में सभी व्यक्तिगत सेवाओं पर रोक लगानी पड़ी है

बता दें कि पिछले एक महीने से भारत और कनाडा (Canada)  के संबंधों में उस वक्त दरार आ गई जब कनाडा ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने की बात कही थी। उसके बाद से ही दोनों देशों के संबंध खराब होने लगे। और भारत ने कनाडा के राजयनियों को देश छोड़ने का आदेश दे दिया।

जोली ने भारत पर ‘अंतरराष्ट्रीय कानून के विपरीत’ काम करने का आरोप लगाया। जोली ने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय कानून के उलट काम कर रहा है। उन्होंने राजनयिक संबंधों पर वियना कन्वेंशन का उल्लंघन करने का भी भारत पर आरोप लगाया।

Exit mobile version