• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा और सपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय ,महेश चंद्र शर्मा का पर्चा खारिज

Desk by Desk
19/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Election

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। यूपी विधान परिषद (एमएलसी) की 12 सीटों पर होने वाले चुनाव में मतदान की नौबत अब नहीं आएगी। भाजपा के 10 और सपा के दोनों प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को पर्चा दाखिल करने वाले निर्दलीय महेश चंद्र शर्मा का पर्चा खारिज हो गया है। उनके पास कोई भी प्रस्तावक न होने से नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। फिलहाल नामांकन पत्रों की जांच हो रही है जबकि 21 जनवरी को नाम वापसी का अंतिम दिन है।

भारतीय जनता पार्टी के सभी 10 प्रत्याशियों ने सोमवार को दिन में 12 बजे अपना-अपना नामांकन किया है। इसके करीब एक घंटा बाद निर्दलीय महेश चंद्र शर्मा ने नामांकन कर इस चुनाव में खलबली मचा दी थी। इसके बाद महेश चंद्र शर्मा के पर्चे में एक भी प्रस्तावक नहीं होने के कारण मंगलवार को उनका पर्चा खारिज हो गया है। उनके पर्चे में एक भी प्रस्तावक नहीं था। विधान परिषद के चुनाव में मुकाबले में आने के लिए नियमानुसार कम से कम 10 विधायकों के हस्ताक्षर होने चाहिए। महेश चंद्र शर्मा का दावा था कि उनके पास अपना दल और निर्दलीय विधायक हैं। जब नामांकन पत्र देखा गया तो उसके प्रस्तावकों के नाम वाला बॉक्स खाली था।

केरल : 17 साल की लड़की के साथ किया 44 लोगों ने दुष्कर्म, 20 गिरफ्तार

विधान परिषद की 12 सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा को दस तथा समाजवादी पार्टी को दो सीट मिलेंगी। इन सभी का अब निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। भाजपा की तरफ से उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य, पीएम नरेद्र मोदी के बेहद करीबी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा, कुंवर मानवेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, अश्विनी त्यागी, सलिल विश्नोई, सुरेंद्र चौधरी व धर्मवीर प्रजापति ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इन सभी के नामांकन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।

समाजवादी पार्टी की तरफ से शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद में पांच वर्ष से सेवा दे रहे नेता विरोधी दल अहमद हसन के साथ अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने नामांकन किया। इनका नामांकन कराने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी विधान भवन पहुंचे थे। उनकी मौजूदगी में अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी ने अपना पर्चा दाखिल किया था।

Tags: BJP candidates uncontested electionCandidates of BJP and SP elected unopposedhindi newsLegislative Council in U.P.Mahesh Chandra Sharma's form rejectednews in hindiSP s two MLC candidates fixedUP MLC electionUP MLC election uncontested electionभाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तयमहेश चंद्र शर्मा का पर्चा खारिजयूपी एमएलसी चुनावयूपी एमएलसी चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन तयसपा के दोनों एमएलसी प्रत्याशियों का निर्वाचन तय
Previous Post

केरल : 17 साल की लड़की के साथ किया 44 लोगों ने दुष्कर्म, 20 गिरफ्तार

Next Post

ज्यादा तला-भुला खाने के हैं बहुत से नुकसान, दिल को हो सकती है गंभीर बीमारियां

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami inaugurated the 'Purv Sainik Sammelan'
राजनीति

सैनिक कभी ‘पूर्व’ नहीं होता, वह सदैव सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री

06/11/2025
Sex racket
Main Slider

मदीना में बड़ा खुलासा! पवित्र शहर में जिस्मफरोशी रैकेट का भंडाफोड़

06/11/2025
60.18 percent polling in Bihar till 5 pm
Main Slider

Bihar Election Voting: बिहार में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, शाम 5 बजे तक 60.18 फीसदी मतदान

06/11/2025
Vijay Sinha
Main Slider

इनकी छाती पर चलेगा बुलडोजर… काफिले पर चप्पलें फेंकने पर भड़के डिप्टी सीएम

06/11/2025
Lalu Prasad Yadav
बिहार

20 साल बहुत हुआ… वोटिंग के बीच लालू यादव ने ऐसा क्यों कहा

06/11/2025
Next Post
heart problem

ज्यादा तला-भुला खाने के हैं बहुत से नुकसान, दिल को हो सकती है गंभीर बीमारियां

यह भी पढ़ें

सुशील मोदी Sushil Modi

केंद्र के राहत पैकेज का लाभ किसानों तक पहुंचाने में सहयोग करे बैंक : सुशील

10/09/2020
CM Dhami

सीएम धामी ने रुड़की को दिया विकास परियोजनाओं का तोहफा

08/06/2023
दिव्या अग्रवाल

दिव्या ने दिया ट्रोलर्स को जवाब, वरुण के कैरेक्टर पर ना उठाए उंगली

07/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version