• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से टाटा मैजिक के उड़े परखच्चे, 10 लोगों की  मौत

Writer D by Writer D
07/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Canter collides with Tata Magic

Canter collides with Tata Magic

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। जिले में स्थित भगतपुर थाना क्षेत्र में अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे खैरखाता गांव के पास दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे टाटा मैजिक में कैंटर ने टक्कर (Collides) मार दी। इस हादसे में टाटा मैजिक के चालक समेत 10 लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वाली दो सगे बहनें भी हैं। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। हादसे के समय टाटा मैजिक सवार भोजपुर के कोरवाकू गांव से रामपुर के खेमपुर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भोजपुर के कोरवाकू निवासी डॉ. इसरार की बुआ मैसर जहां रामपुर के खेमपुर गांव में रहती हैं। रविवार को मैसर जहां की बेटी सायदा की शादी थी। डॉ. इसरार के परिवार और मोहल्ले की महिलाएं, पुरुष और बच्चे शादी समारोह में शामिल होने खेमपुर जा रहे थे। टाटा मैजिक में सोलह लोग सवार हो गए थे। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे टाटा मैजिक भगतपुर क्षेत्र में अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर खैरखाता गांव के पास पहुंची।

इसी दौरान दलपतपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर के चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान चालक कैंटर से नियंत्रण खो बैठा और टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल और सीएचसी भोजपुर भेज दिया गया। भोजपुर सीएचसी पहुंचे तीन घायलों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचे सात लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि छह को गंभीर हालत में भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया।

डंपर से टकराई बारातियों को लेकर लौट रही बस, 5 की मौत

एसएसपी हेमराज मीना समेत अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों को हालचाल लिया। इसके अलावा मृतकों के परिवारों से हादसे की जानकारी ली।

मृतकों के नाम

आसिफा (40) पत्नी इस्तेकार

हनीफा (42) पत्नी इकरार

दानिया (14) पुत्री सुलेमान

बिलाल (3) पुत्र इस्तेकार

जुबैर (45) पुत्र मुन्नन

मुनीजा (18) पुत्री छोटे

हुकुमत (60) पुत्र शब्बीर

मुशरा (25) पुत्री अब्बास

बुशरा (7) पुत्री सुलेमान सभी निवासी कारेवाकू थाना भोजपुर

चालक मोहम्मद आलम पुत्र अहमद हसन (36) निवासी बरवाला मझरा थाना कटघर।

Tags: accident newsMuradabad news
Previous Post

‘साइबर एनकाउंटर्स’ पाठकों के लिए उपयोगी साबित होगी: सीएम धामी

Next Post

सपा के पूर्व नेता का PFI से कनेक्शन, ATS ने लिया हिरासत में

Writer D

Writer D

Related Posts

Sarvodaya School
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में सर्वोदय विद्यालयों का कमाल, यूपी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन

25/04/2026
Major Dhyanchand Sports University
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की खेल प्रोत्साहन नीति को मिलेगा बल, मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अंतिम चरण में

25/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

Ganga Expressway: 594 किमी का मेगा कॉरिडोर लोकार्पण को तैयार, मल्टी-पैकेज मॉडल से मिली रफ्तार

25/04/2026
CM Yogi
Main Slider

ममता दीदी की चिंता, हिंदू अधिक हुए तो सड़कों पर कैसे होगी इफ्तारी: सीएम योगी

25/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ट्रिपिंग स्वीकार्य नहीं, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो: एके शर्मा

25/04/2026
Next Post
Abdul Khaliq Ansari

सपा के पूर्व नेता का PFI से कनेक्शन, ATS ने लिया हिरासत में

यह भी पढ़ें

CNG

सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी, जानें जेब पर पड़ेगा कितना असर

16/04/2025
AK Sharma

पूरी दुनिया में मान्यता है कि रामराज्य सुशासन की पराकाष्ठा थी: एके शर्मा

06/02/2024
massive fire in ferry

जूस फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 52 की मौत, 50 से अधिक लोग झुलसे

09/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version