Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आज वीर चक्र से सम्मानित होंगे कैप्टन अभिनंदन वर्धमान

वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को आज ‘वीर चक्र’ से नवाजा जाएगा। राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह शुरू हो गया है। बालाकोट एयरस्ट्राइक  के समय अभिनंदन वायुसेना में विंग कमांडर थे और उन्होंने पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया था।

इन जाबांजों को भी किया जा रहा सम्मानित

1) आतंकियों के खिलाफ अभियान में शहीद हुए आर्मी के सैपर प्रकाश जाधव को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी और मां ने राष्ट्रपति के हाथों सम्मान ग्रहण किया।

2) आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में शहीद हुए मेजर विभूति शंकर ढोंढियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उस ऑपरेशन में 5 आतंकी मारे गए थे। शहीद मेजर विभूति की पत्नी और मां ने ये सम्मान लिया।

3) शहीद नायाब सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन में A++ कैटेगरी के आतंकी को मार गिराया था। उनकी पत्नी और मां ने राष्ट्रपति के हाथों सम्मान ग्रहण किया।

14 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में CRPF के काफिले पर फिदायीन हमला किया था। इस हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय वायुसेना ने 26-27 फरवरी की रात पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। भारत के इस हवाई हमले में पाकिस्तान में बैठे 300 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे।

सभी खिलाड़ियों ने श्रृंखला में अच्छा खेला : राहुल द्रविड़

एयरस्ट्राइक के अगले दिन 27 फरवरी को पाकिस्तान की वायुसेना ने भारत में घुसने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना ने उसे खदेड़ दिया। तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान उस समय Mig-21 उड़ा रहे थे। उन्होंने उसी विमान से पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया था। हालांकि बाद में अभिनंदन का विमान पाकिस्तान की सीमा में क्रैश हो गया, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें बंदी बना लिया। भारत के दबाव में पाकिस्तान ने करीब 60 घंटे बाद अभिनंदन को छोड़ा था।

अभिनंदन ने Mig-21 से F-16 को मार गिराया था। इससे दुनियाभर में उनकी तारीफ हुई थी। इसका कारण ये था कि F-16 बहुत ही एडवांस्ड लड़ाकू विमान था, जिसे अमेरिका ने बनाया था। जबकि Mig-21 रूस का बनाया 60 साल पुराना विमान था। भारत ने 1970 के दशक में रूस से Mig-21 को खरीदा था।

Exit mobile version