Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की मौके पर मौत

kanwariyas

A trolley full of kanwariyas overturned

बांदा। जिले में शनिवार को नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक (Truck) में तेज रफ्तार कार पीछे से टकरा (Car Collided) गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों की उम्र लगभग 28 से 32 वर्ष बताई जा रही है। कार सवार बरात लेकर जालौन जिले के उरई जा रहे थे।

ट्रक में घुसी बारातियों से भरी बोलेरो, छह लोग घायल

हादसे के बाद बरात रास्ते से ही वापस लौट आई। मृतकों में मुशर्रफ (24), शमसुल (24), गुफरान (28), टिल्लू (30), रिंकू (30) शामिल हैं। सभी चित्रकूट जिले के कर्वी के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Exit mobile version