Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नदी में गिरी कार, दूल्हा सहित नौ लोगों की मौत

kanwariyas

A trolley full of kanwariyas overturned

राजस्थान। कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित चंबल की छोटी पुलिया पर देर रात शादी समारोह से लौट रही एक कार नदी (car fell) में गिर गई। इसमें दूल्हे सहित नौ लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये बारात चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र से कोटा में आई थी, जो देर रात वापस लौट रही थी। इसमें दूल्हा सहित 9 लोग सवार थे।

नौ की मौत की पुष्टि की जा चुकी है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। इतने बड़े हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू टीम की सहायता से कार को बाहर निकाला गया।

तिलक समारोह से लौट रही कार शारदा नदी में गिरी, बच्चे समेत चार की मौत

मौके पर भारी पुलिस एवं लोगों की भीड़ जमा हो गई है। हादसे की खबर मिलते ही आला अधिकारी, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।

बरातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, 10 घायल

इधर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस गंभीर हादसे पर गहरा दुख जताया है। स्पीकर बिरला ने कहा कई लोगों का असामयिक निधन हृदय विदारक है, उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Exit mobile version