• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्कूल जा रहे चार मासूमों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, दो बहनों समेत तीन की मौत

Writer D by Writer D
18/10/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोंडा
0
Car
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंडा। जिले की करनैलगंज कोतवाली की पुलिस चौकी बालपुर क्षेत्र के गोंडा लखनऊ मार्ग पर सुबह करीब 9 बजे स्कूल जा रहे चार मासूम बच्चों को अनियंत्रित कार सवार ने बेरहमी से रौंद (Car trampled) डाला। जिसमें तीन बच्चों की मौके पर मौत हो गई। एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना पर सीओ करनैलगंज, कोतवाल, चौकी प्रभारी बालपुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चौरी सूबेदार पुरवा निवासी विजय कुमार शुक्ल की पुत्री शिवांजली (10) तन्नू उर्फ तनवी (6) व सत्यम पुत्र राम सागर शुक्ल (10) तथा शिवांशी (12) पुत्री विजय कुमार एक साथ चारों बच्चे हाथ पकड़कर अपने साइड से चौरी स्कूल में पढ़ने जा रहे थे।

अचानक लखनऊ की तरफ जा रही अनियंत्रित कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चारों बच्चे उड़कर दूर जा गिरे जिसमें सत्यम कक्षा 5 ,तन्नू उर्फ तनवी कक्षा 2 शिवांजली कक्षा 8 की मौके पर मौत हो गई। वहीं, शिवांशी जो कक्षा 8 की छात्रा है का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 लोगों की मौत

तीन सगी बहनें एक साथ जा रही थीं जिसमें से दो की मौत हो गई। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, चौकी प्रभारी नीरज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अमर सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी रियाज अहमद, स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ मधुलिका पांडेय मौके पर पहुंचीं।

सभी मासूमो को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस कार पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Tags: accident newscar accidentgonda newsup news
Previous Post

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 लोगों की मौत

Next Post

माफिया मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, भगोड़े बेटे अब्बास की संपत्ति कुर्क की जाएगी

Writer D

Writer D

Related Posts

women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
Next Post
Abbas Ansari

माफिया मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, भगोड़े बेटे अब्बास की संपत्ति कुर्क की जाएगी

यह भी पढ़ें

toll free number for covid patient

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया टोल फ्री नम्बर, कोविड-19 के मरीज ले सकते है परामर्श

18/04/2021
Ear Pain

कान दर्द में मिनटों में मिलेगा आराम, करें ये उपाय

19/02/2025

इस चाय से मिलता है इन बीमारियों से छुटकारा

10/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version