• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन हजार कारों से लदे कार्गो शिप में लगी भीषण आग, एक भारतीय की मौत

Writer D by Writer D
27/07/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Cargo Ship

Cargo Ship

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लंदन। करीब तीन हजार कार लदे एक मालवाहक जहाज (Cargo Ship) में नीदरलैंड के तट पर भीषण आग लगने की खबर है। इस हादसे में एक भारतीय की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हुए है। हादसे में जान गंवाने वाला भारतीय, जहाज के क्रू का सदस्य था। नीदरलैंड्स के तटरक्षक बलों ने चेतावनी जारी की है कि यह आग अगले कई दिनों तक लगी रह सकती है, जिसे बुझाने के प्रयास जारी हैं।

पनामा के जहाज (Cargo Ship)  में लगी आग

बता दें कि 199 मीटर लंबा पनामा का मालवाहक जहाज फर्मेंटल हाइवे जर्मनी से मिस्त्र का सफर कर रहा था लेकिन मंगलवार रात नीदरलैंड के तट के करीब इस जहाज (Cargo Ship)  में आग लग गई। नीदरलैंड्स स्थित भारतीय दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। दूतावास ने बताया कि वह मृतक के परिजनों के संपर्क में हैं और जल्द ही पार्थिव शरीर को भारत भेजा जाएगा। दूतावास ने बताया कि वह हादसे में घायल 20 लोगों के भी संपर्क में हैं और उन्हें मालवाहक जहाज का संचालन करने वाली कंपनी के साथ मिलकर सभी जरूरी मदद दी जा रही है।

इस जिले में बिना मान्यता के चल रहे है 491 मदरसे, चीन-पाकिस्तान से हो रही फंडिंग

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि डच आइलैंड अमेलैंड से 27 किलोमीटर दूर स्थित यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल द वाडेन सी के नजदीक यह हादसा हुआ। खास बात ये है कि जिस जगह हादसा हुआ, वह दुनियाभर के प्रवासी पक्षियों के लिए बेहद अहम जगह है। हादसे की तस्वीरों में जहाज से धुंआ उठता दिख रहा है। माना जा रहा है कि मालवाहक जहाज (Cargo Ship) से ले जाई जा रहीं 25 इलेक्ट्रिक कारों में से किसी एक कार में आग लगी होगी, जिसने फैलकर भीषण रूप ले लिया। अग्निशमन विभाग के कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं लेकिन 16 घंटे बीतने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

जहाज (Cargo Ship) के डूबने का खतरा

बताया जा रहा है कि आग बुझाने में कई दिन लग सकते हैं क्योंकि अभी तक अग्निशमन कर्मी जहाज पर नहीं चढ़ सके हैं और मशीनों की मदद से ही पानी द्वारा आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि जहाज में बहुत ज्यादा पानी भरने की वजह से इसके डूबने का भी खतरा पैदा हो गया है। यही वजह है कि आग बुझाना बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

Tags: # world newsCargo Shipinternational News
Previous Post

इस जिले में बिना मान्यता के चल रहे है 491 मदरसे, चीन-पाकिस्तान से हो रही फंडिंग

Next Post

SSC JE भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

World

आम पोषक तत्व ‘जिएक्सैंथिन’ से कैंसर इलाज को मिल सकती है नई ताकत : अध्ययन

13/04/2026
अंतर्राष्ट्रीय

जंग पर ब्रेक! अमेरिका-इजराइल ने सीजफायर पर लगाई मुहर

08/04/2026
US Forces
अंतर्राष्ट्रीय

WE GOT HIM! ईरान के जबड़े से अपना पायलट निकाल लाया अमेरिका

05/04/2026
अंतर्राष्ट्रीय

रूसी सैन्य विमान क्रैश, छह क्रू सदस्यों समेत 29 की मौत

01/04/2026
betting app
Main Slider

नेपाल में सट्टेबाजी पर डिजिटल स्ट्राइक, 24 घंटे में सभी बेटिंग ऐप और वेबसाइट बंद करने का आदेश

30/03/2026
Next Post
Engineer

SSC JE भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

यह भी पढ़ें

Supreme Court

स्किन टू स्किन केस पर SC ने कहा- तब तो दस्ताना पहनकर कोई छूए तो उसे सजा ही न हो

24/08/2021
siddharthnath

महामारी के दौर में ई-कॉमर्स ने एक बहुत ही अहम भूमिका निभाई : सिद्धार्थ नाथ

30/05/2021
UP Police Recruitment

UP Police कांस्टेबल का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका

11/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version