• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घने कोहरे में ADAS सिस्टम वाली कारें आपकी सेफ्टी मित्र, जीरो विजिबिलिटी में भी ऐसे करता है सुरक्षा

Desk by Desk
20/12/2025
in Tech/Gadgets
0
घने कोहरे में क्यों जरुरी होती हैं ADAS सिस्टम वाली कारें, जीरो विजिबिलिटी में भी ऐसे करता है आपकी सुरक्षा
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियों के मौसम में अक्सर घने कोहरे का सामना करना पड़ता है. ऐसे में सड़क पर विजिबिलिटी लगभग शून्य हो जाती है और छोटी-सी गलती भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. ऐसे समय में ADAS यानी Advanced Driver Assistance System वाली कार आपकी सबसे बड़ी सेफ्टी मित्र बनकर आपके काम आती है. ये सिस्टम केवल तकनीक का जाल नहीं हैं, बल्कि आपकी आंखों और प्रतिक्रिया समय को बढ़ाने वाले आधुनिक फीचर्स का संगम हैं. ऐसे में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से भारतीय बाजार में मौजूद ADAS से लैस कारों के बारे में बताने जा रहे हैं.

ADAS सिस्टम से लैस कारें

ADAS सिस्टम से लैस कारें कोहरे में भी वाहन के आसपास के माहौल को महसूस कर सकती हैं. चाहे ये अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट या फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग हो ये फीचर्स ड्राइवर को समय रहते चेतावनी देते हैं और जरूरत पड़ने पर खुद कार की ब्रेकिंग या स्टियरिंग को कंट्रोल करती हैं. इसका मतलब साफ है जीरो विजिबिलिटी में भी आप सुरक्षित रह सकते हैं.

ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग

कोहरे की स्थिति में ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) ADAS की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक है. जब सिस्टम आगे किसी वाहन या बाधा से टक्कर होने की आशंका का पता लगाता है, तो अगर चालक समय पर रोक नहीं सकता कार, तो ये ऑटोमेटिक रूप से ब्रेक लगा देता है.

होंडा अमेज

तीसरी जनरेशन की होंडा अमेज भारत में ADAS से लैस सबसे किफायती कार है. ADAS केवल टॉप-एंड ZX वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है. ये ADAS से लैस एकमात्र ऐसी कार है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से कम है. इस सेडान में 1.2 लीटर iVTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है.

महिंद्रा XUV 300

महिंद्रा ने अप्रैल 2024 में फेसलिफ्टेड XUV 300 लॉन्च की. इसके AX5L और AX7L वेरिएंट में लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ऑटोमेटेड सिस्टम) मिलता है. AX5L वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपये है. ये केवल नए 131 हॉर्सपावर वाले 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आती है. इसमें मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प मौजूद हैं. हालांकि, टॉप-रेंज AX7L में अधिक इंजन विकल्प मिलते हैं और यह काफी महंगा है.

होंडा सिटी

मौजूदा जनरेशन की सिटी किफायती कीमत पर ADAS फीचर्स पेश करती है. इसके ‘V’ और उससे ऊपर के वेरिएंट में ये फीचर मौजूद है. एक्स-शोरूम कीमत 12.69 लाख रुपये से शुरू होती है. इस वेरिएंट में 121 हॉर्सपावर वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों का विकल्प देता है.

टाटा नेक्सन

टाटा मोटर्स ने अक्टूबर 2025 में नेक्सन में लेवल 2 एडीएएस फीचर पेश किया था. ये फीचर केवल टर्बो-पेट्रोल इंजन और डुअल-क्लच (डीसीए) ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले फियरलेस +पीएस वेरिएंट में ही उपलब्ध है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत अब 13.53 लाख रुपये है.

Tags: ADAS systems
Previous Post

2025 में लगा Ola को झटका, TVS-बजाज निकली आगे

Next Post

कार लोन पर भारी पड़ सकता है आपका खराब क्रेडिट स्कोर, टूट सकता है सपना

Desk

Desk

Related Posts

Google CEO Sundar Pichai met PM Modi
Tech/Gadgets

गूगल CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोलें- भारत आकर अच्छा लगा

18/02/2026
Google Docs
Tech/Gadgets

रीड नहीं, अब सुनिए! Google Docs में आया ऑडियो समरी फीचर

14/02/2026
Apple
Tech/Gadgets

मुंबई वालों को दूसरा तोहफा! अब यहां खुलेगा Apple का नया स्टोर

13/02/2026
whatsapp
Main Slider

WhatsApp पर इस देश में शिकंजा, ब्लॉकिंग की कोशिश से मचा हड़कंप

12/02/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

अब WhatsApp में भी मिलेगा Instagram वाला मजा, एक्सपीरियंस होगा बेहतर

07/02/2026
Next Post
आपकी कार लोन पर भारी पड़ सकता है खराब क्रेडिट स्कोर, टूट सकता है सपना

कार लोन पर भारी पड़ सकता है आपका खराब क्रेडिट स्कोर, टूट सकता है सपना

यह भी पढ़ें

Allahabad High Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, इस मामले में तीन जजों को किया बर्खास्त

22/05/2022
सीएम योगी CM Yogi

प्रतियोगी परीक्षाओं के स्थानीय स्तर पर केंद्र बनाये जायें : योगी

23/12/2020
Lice

बिटिया के बालो में पड़ गई हैं जूं, ऐसे पाएं निजात

16/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version