Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर AAP के पूर्व विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ केस दर्ज

जरनैल सिंह

जरनैल सिंह

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने पूर्व विधायक जरनैल सिंह को हिंदू देवी-देवताओं पर उनकी कथित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जरनैल सिंह पर धारा 295 ए, 67 के तहत केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले 12 अगस्त को उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

जरनैल ने इस पोस्ट पर अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि उनके छोटे बेटे ने उनका फोन इस्तेमाल कर यह विवादित टिप्पणी की थी। जरनैल के मुताबिक उनका छोटा बेटा ऑनलाइन क्लास के लिए फोन का इस्तेमाल कर रहा था और इसी दौरान उसने यह पोस्ट किया। जरनैल ने कहा कि वह सभी ईश्वरों का सम्मान करते हैं।

2015 में बने थे पहली बार विधायक

जरनैल पहली बार चर्चा में तब आए थे, जब एक अखबार के पत्रकार के तौर पर 1984 के सिख विरोधी दंगों के मुद्दे पर 2009 में उन्होंने तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम पर जूता फेंका था। इसके बाद AAP के गठन के वक्त वह पार्टी से जुड़े और 2014 के लोकसभा चुनाव में उतरे।

यूपी के 23 पुलिस अफसरों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित

हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2015 के विधानसभा चुनाव में वह राजौरी गार्डन से मैदान में उतरे और AAP के 67 विधायकों में से एक रहे। हालांकि, 2017 के पंजाब चुनाव के लिए पार्टी ने उन्हें अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ उतारा लेकिन वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करने पर AAP के पूर्व विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ केस दर्ज

Exit mobile version