Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किशोरी के साथ गैंगरेप के आरोप में चार के खिलाफ केस दर्ज

Rape

Rape

बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया।

बरेली जिले के आंवला थाना के प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आकाश (19), शैलेंद्र सिंह (18), ऋषभ (20) और सुरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और पॉक्सो कानून की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सीएम योगी का नया आदेश, रात दस बजे के बाद नहीं यूपी में होगी पार्टी

पुलिस के अनुसार आंवला थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब एक माह पहले एक किशोरी से तीन युवकों ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया था और इसके बाद युवक ब्लैकमेल कर किशोरी का शोषण करते रहे। किशोरी ने मदद के लिए अपने संबंधी सुरेंद्र को तीन युवकों द्वारा किये जा रहे दुष्कर्म की बात बताई तो उसने भी किशोरी को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बीती दो अप्रैल को किशोरी ने आत्महत्या की कोशिश की। पीड़िता  के भाई की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ जिले के थाना आंवला में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।

Exit mobile version