Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला की मौत के मामले में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

FIR

FIR

फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में महिला की मौत के मामले में पति सहित 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज (Case Filed) कराया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

थाना खैरगण क्षेत्र के गांव बेरनी सनौरा निवासी इथलेस पत्नी हरिकिशन की बुधवार को मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद ससुराली जन फरार हो गए। उसकी मौत का पता चलते ही उसका भाई रविंद्र कुमार अपने परिजनों के साथ बहन की ससुराल पहुंचा। चारपाई पर बहन का शव देख वे लोग हैरत में पड़ गए।

मृतका के मायके वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

मृतका के भाई रविंद्र कुमार ने पति हरिकिशन, ससुर रामजीलाल, सास ब्रह्मादेवी, जेठ रामकिशन, जेठानी नीरज देवी, ननद रामरति तथा तहसीलदार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज (Case Filed) कराया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष खैरगण ने बताया कि महिला की मौत के मामले में साथ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version