Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Gang Rape

Gang Rape

मुुरादाबाद। थाना नागफनी क्षेत्र में घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म (gang rape) के मामले में सोमवार रात थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपितों की तलाश भी शुरू कर दी।

थाना नागफनी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 24 अगस्त की रात वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपित फिरोज और जहीर आलम घर में घुस आये। आरोपितों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और तमंचे के बल पर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

इस संबंध में सीओ कोतवाली एएसपी सागर जैन ने बताया कि महिला की तहरीर पर दोनों आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version