Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विवाहिता के अपहरण मामले में केस दर्ज

Case Filed

case Filed

कौशाम्बी। मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आधा दर्जन लोगों ने एक विवाहिता का अपहरण (Kidnapped) कर लिया और मथुरा शहर ले जाकर बंधक बनाकर रखा है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा लिखकर जांच शुरू कर दी है। मोहब्बतपुर पइंसा क्षेत्र की एक महिला ने बताया, उसने अपनी बेटी की शादी मंझनपुर क्षेत्र में की थी। दहेज उत्पीड़न के चलते वह मायके में आकर रहने लगी।

इस बीच मथुरा शहर का रहने वाला कान्हा उसके गांव में आता रहता था। उसने अपने साथी विशाल, अमित, गोवर्धन व एक अन्य के साथ मिलकर एक मार्च को विवाहिता का अपहरण कर लिया। काफी खोजबीन के दौरान पता चला। उसकी बेटी का कान्हा व उसके साथियों ने अपहरण किया है।

पीड़ित माँ ने बताया, उसकी बेटी को अपहरणकर्ताओं ने बंधक बना कर रखा है। मामले की शिकायत के बावजूद न तो थाने में कार्रवाई हुई और न ही आला अफसरों ने सुनवाई की।

इस पर पीड़िता ने अदालत का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब उसे इंसाफ की आस जगी है।

Exit mobile version