Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विवाद के बाद महिला की उंगली चबाने पर शासकीय शिक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

FIR lodge

FIR lodge

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय पर विवाद के बाद एक महिला की उंगली चबाने के मामले में एक शासकीय शिक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

बड़वानी थाना पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि सजवानी मार्ग स्थित आशा रेसिडेंसी निवासी एक महिला की शिकायत पर कल शासकीय शिक्षक रेम सिंह के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी शिक्षक ने विवाद कर उसके साथ मारपीट की और उसके दाहिने हाथ की उंगली चबा ली, अन्य लोगों की मदद से उसे छुड़ाया गया।

सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, चार युवकों की मौत

इस मामले में आरोपी शिक्षक का कहना है कि वह अपने परिवार वालों से विवाद कर रहा था और महिला द्वारा आपत्ति ली गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी बड़वानी जिले के सिलावद क्षेत्र में पदस्थ है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

Exit mobile version