Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CBSE: 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Practical Exam

Practical Exam

CBSE बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट जारी कर दी है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी, 2024 से आयोजित की जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। स्टूडेंट्स इसे चेक कर सकते हैं।

CBSE बोर्ड के अनुसार ठंड के कारण जिन क्षेत्रों में जनवरी 2024 में स्कूल बंद होने की उम्मीद है। वहां प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 नवंबर से 14 दिसंबर 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षा 15 फरवरी 2023 से शुरू होगी। इस बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन पिछली बार की तरह एक ही टर्म में किया जाएगा।

CBSE बोर्ड ने स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित करने में मदद के लिए अंक वितरण के साथ कक्षा 10वीं और 12वीं के विषयों की एक सूची भी जारी की है। सीबीएसई द्वारा प्रदान किए गए विवरण में कक्षा, विषय कोड, विषय का नाम, लिखित परीक्षा के लिए अधिकतम अंक, प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए अधिकतम अंक आदि शामिल किए गए हैं।

UP Board: इन स्कूलों पर लटकी तलवार, इस दिन जारी होगी परीक्षा केन्द्रों की सूची

बोर्ड की ओर से जारी परिपत्र में प्रैक्टिकल और लिखित परीक्षा संबंधी सभी जानकारी दी गई है। सीबीएसई ने घोषणा की है कि किसी विषय के लिए आवंटित अधिकतम अंक 100 होंगे, जिसमें लिखित, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन के नंबर शामिल किए जाएंगे।

जल्द जारी होगी डेटशीट

CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2024 तक चलेगी। वहीं सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2024 से 5 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने अभी डेटशीट नहीं जारी की है। CBSE जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी करेगा।

Exit mobile version