Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीबीएसई बोर्ड 12th रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी

Rajasthan Board 10th Result

Rajasthan Board 10th Result

CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 12वीं में कुल 88.39 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। इंटरमीडिएट में लड़कियों का रिजल्ट 91.64 फीसदी दर्ज किया गया है।

वहीं कुल 85.70 फीसदी लड़के पास हुए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर रोल नंबर दर्ज कर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

CBSE बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए इस बार कुल करीब 17,04,367 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 16,92,794 स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए थे और 14,96,307 पास हुए हैं। इस बार रिजल्ट पिछली बार से थोड़ा अधिक रहा। पिछले साल 12वीं में कुल 87।98 फीसदा छात्र सफल हुए थे।

CBSE Board 12th रिजल्ट ऐसे चेक करें

– CBSE 12वीं का रिजल्ट
– CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
– यहां CBSE 12वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
– अब रोल नंबर आदि मांगी गई डिटेल को दर्ज कर सबमिट करें।
– मार्कशीट आपकी स्कीन पर आ जाएगी।
– अब चेक करें और डाउनलोड करें।

Exit mobile version