Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हर महीने की 30 तारीख को मनाएं ‘हाथरस की बेटी स्मृति दिवस’ : अखिलेश

akhilesh yadav

akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा व सहयोगी दलों से अपील की है कि हर महीने की 30 तारीख को ‘हाथरस की बेटी स्मृति दिवस’ मनाएं और भाजपा की वास्तविकता उजागर करें।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेशवासियों, सपा व सहयोगी दलों से अपील है कि हर महीने की 30 तारीख को ‘हाथरस की बेटी स्मृति दिवस’ मनाएं और प्रदेश की भाजपा सरकार ने 30-09-20 को जिस अभद्र तरीके से दुष्कर्म पीड़िता के शव को जलाने का जो कुकृत्य किया था उसकी याद दिलाएं।

Exit mobile version