Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 के तहत 1 सितंबर से मेट्रो ट्रेन सेवाओं को शुरू करने की दी अनुमति

दिल्ली मेट्रो delhi metro

दिल्ली मेट्रो

नई दिल्ली। केंद्र सरकार अनलॉक-4 के तहत पहली सितंबर से मेट्रो ट्रेन सेवाओं को शुरू करने की अनुमति दे सकती है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला राज्य अपने अपने यहां महामारी की स्थिति के हिसाब से लेंगे। इसके अलावा अभी निकट भविष्य में स्कूल-कालेजों के खुलने की कोई संभावना नहीं है।

CWC की बैठक के दौरान कांग्रेस पार्टी के अंदर दिखी फूट, सोनिया गांधी को करनी पड़ी मध्यस्थता

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सिनेमा घरों को भी फिलहाल नहीं खोला जाएगा। सरकार इस हफ्ते के अंत तक अनलॉक-4 के दिशा-निर्देश जारी कर सकती है।

अधिकारियों ने बताया कि अनलॉक-4 में अब तक बंद रखे गए बार को भी खोलने की तैयारी है। हालांकि यहां बैठकर शराब पीने की अनुमति नहीं होगी, इन्हें टेक अवे प्रणाली से चलाने की छूट दी जा सकती है।

एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल कालेजों को तुरंत नहीं खोला जाएगा। लेकिन उच्च शिक्षण संस्थान जैसे विश्वविद्यालय, आईआईटी और आईआईएम को खोलने पर गंभीर चिंतन जारी है।

कानपुर पुलिस लाइन में बैरक की छत गिरने से कई सिपाही आए चपेट में, हॉस्पिटल में भर्ती

अब तक देश में जो गतिविधियां प्रतिबंधित हैं उनमें मेट्रो रेल सेवाएं, सिनेमा घर, तरण ताल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, बार, सभागार व इसी तरह की अन्य जगहों पर प्रतिबंध लागू हैं। इसके अलावा, सामाजिक, राजनीतिक, खेलकूद, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजनों व बड़े सम्मेलनों को अगले एक महीने तक प्रतिबंधित रखा जाएगा।

Exit mobile version