Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केंद्र सरकार को किसानों की पीड़ा नहीं दिख रही : कांग्रेस

कांग्रेस Congress

कांग्रेस

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव सुनील राय ने आरोप लगाया कि केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार मेहनतकश किसानों को समूल नष्ट करने में जुटी हुई है।

श्री राय ने रविवार को पत्रकारो से बातचीत में कहा कि कृषि कानूनों को सरकार द्वारा वापस लेने के लिए किसानों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से चलाए जा रहे आंदोलन में कांग्रेस साथ है।

उमेश कुशवाहा चुने गए जेडीयू बिहार के नए प्रदेश अध्यक्ष

पार्टी इस मामले में बिल्कुल पीछे नहीं हटेगी क्योंकि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि उसने किसानों के साथ होनेवाले हर अन्याय का हमेशा विरोध ही किया है। आन्दोलन का समाधान यही है कि तीनों काले कृषि कानून सरकार सरकार द्वारा वापस ले लिए जाये।

उन्होने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की पीड़ा नहीं दिख रही है। उन्होंने वृन्दावन की परिक्रमा कर केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार की बुद्धि शुद्धि की कामना की।

Exit mobile version